रांची: असम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. जेएमएम प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व के दौरान हजारीबाग के विष्णुगढ़ में इतना बड़ा कांड हो गया, लेकिन बीजेपी सरकार अब खुद ही इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड बंद की बात करने वाले लोग अब आरोपी का चेहरा सामने आने के बाद बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “ये लोग व्यापारी हैं, ये देंगे नहीं बल्कि आपके शरीर से सीरिंच निकालकर खून तक निकाल लेंगे.”
उल्लेखनीय है कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतका की मां, भीम राम और एक महिला शामिल हैं.
इस पूरे मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. जेएमएम जहां आरोपी के कथित राजनीतिक संबंधों को मुद्दा बनाकर बीजेपी पर हमला कर रही है, वहीं बीजेपी भी इस मामले में पलटवार कर रही है.

