Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

रांची: झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा वर्ष 2026- 27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर दिया गया है. यह गठन विधानसभा के नियम-223(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार समिति की सभापति के रूप में सविता महतो को नियुक्त किया गया है. समिति के अन्य सदस्यों में कुमार जय मंगल, प्रदीप प्रसाद, रागिनी सिंह तथा निसात आलम शामिल हैं. अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समिति का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक वर्ष तक या समिति के पुनर्गठन तक,…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur मध्य विद्यालय भुइयांडीह में गणित शिक्षक शंभु कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई. शंभु कुमार सिंह वर्ष 1994 से शिक्षण कार्य से जुड़े रहे और कपाली में सेवा देने के बाद वर्ष 2018 से मध्य विद्यालय भुइयांडीह में कार्यरत थे. उनके लंबे और समर्पित शिक्षण जीवन को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, अनुशासन और छात्रों के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायक, स्कूल…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा शहर भक्ति में लीन नजर आया. विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. एसबीआई मुख्य शाखा के समीप स्थित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया. आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का सामूहिक पाठ किया गया. महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया और अलौकिक आरती…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत गुरुवार को कपाली ओपी पहुंचे. जहां उन्होंने ओपी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने ओपी परिसर की व्यवस्था, साफ- सफाई, अभिलेखों के रख- रखाव और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की.  इस दौरान उन्होंने ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार को क्षेत्र में कानून- व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कई अहम निर्देश दिए. एसपी ने निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित गश्ती अभियान चलाया जाए, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी बनी रहे. उन्होंने यह भी कहा…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर कानगोई में बुधवार की रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दुकानदार राजू प्रसाद (45 वर्ष) के अनुसार, वह अपनी दुकान के काउंटर पर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे. बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठा युवक गमछे से मुंह ढके हुए था. अपराधियों ने आते ही दुकान के शीशे पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू मंडल में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना था. प्रशिक्षक के रूप में देवाशीष राय, मनोहर दास, मनोरंजन महतो और भूषण मुर्मु ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया. वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत महतो सहित मंडल के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में बासु गोप,…

Read More

लातेहार: झारखंड पुलिस के “नई दिशा” अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. जहां जेजेएमपी. संगठन के 5 लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमिटी सदस्य सुरेन्द्र लोहरा उर्फ विनोद लोहरा ने आत्मसमर्पण कर दिया है. यह सरेंडर झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत किया गया. आत्मसमर्पण कार्यक्रम पुलिस सभागार में आयोजित किया गया, जहां पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ 11 बटालियन के समादेष्टा याद राम बुनकर और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की मौजूदगी में उग्रवादी ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “नई दिशा” अभियान के माध्यम से…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोमुहानी पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री की जा रही है.  सूचना के आधार पर सीसीआर डीएसपी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया और मौके पर कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान एक महिला और तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 6000…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवर बस्ती स्थित अशोका टॉवर फेज-2 में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां छठे मंजिल का छज्जा अचानक गिर गया, जिसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान मनोहर धीवर (60) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह पास की दुकान से सामान लेने गए थे. इसी दौरान ऊपर से छज्जे का मलबा सीधे उन पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने…

Read More

गिरिडीह: फर्जी GST अधिकारियों के नाम पर की गई बड़ी लूट अब संगठित गिरोह की ओर इशारा कर रही है. ‘जीएसटी छापे’ के बहाने स्वर्ण कारीगर से 20 से 25 लाख रुपये के आभूषण लूटने वाले अपराधियों का नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला होने की आशंका जताई जा रही है. मामला धनवार थाना क्षेत्र का है, जहां कारीगर हरिहर साव के घर पर खुद को GST अधिकारी बताकर ठग पहुंचे. कागजात जांच के नाम पर दबाव बनाया गया और फिर आभूषण जब्त करने का नाटक कर सबकुछ लेकर फरार हो गए. ठगों ने घटना को असली छापेमारी…

Read More