- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर: बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ से चार आरोपी गिरफ्तार, कार और छह मोबाइल बरामद
- Ranchi Ashok Nagar Issue रांची: अशोक नगर की सुरक्षा पर रेल डीआईजी ने जताई चिंता, 44/सी और 34/सी के बीच चहारदीवारी की मांग
- Sarailkela Nagar Panchayat सरायकेला: एक करोड़ का आवंटन, फिर भी विकास ठप, जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान में फंसा सरायकेला नगर पंचायत का विकास
- Chandil Dobo Ganja Case चांडिल: कपाली के डोबो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
- Gamharia Tayo Colony Kidnapping Attempt गम्हरिया: टायो हाउसिंग कैंपस में युवक से मारपीट कर अपहरण का आरोप, केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी दावा
- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. शुक्रवार को वार्ड संख्या 3 से शहरी सहिया चयन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की गई. आम बागान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित आमसभा में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सहभागितापूर्ण माहौल में संपन्न हुई. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. चयन प्रक्रिया में दो अभ्यर्थियों शोभा कुमारी और सुप्रिया मंडल ने भाग लिया. दोनों के दस्तावेजों की गहन जांच और मूल्यांकन के…
रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अपराधियों ने मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दानपेटी से नकदी लूट ली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस जांच के दौरान मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों से अहम सुराग मिला है. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति वारदात के समय मंदिर परिसर में घूमता हुआ नजर आया है. पुलिस को आशंका है कि यही व्यक्ति इस पूरी घटना का मुख्य आरोपी हो सकता है. तकनीकी टीम फुटेज को और स्पष्ट कर पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है. प्रारंभिक…
सरायकेला/ Pramod Singh बढ़ती अफवाहों और भीड़ हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गांव- गांव में जागरूकता पोस्टर लगाकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है. पोस्टर के माध्यम से साफ तौर पर बताया गया है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर बिना जांच भरोसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. हाल के दिनों में ऐसी अफवाहों के कारण कई निर्दोष लोगों के साथ मारपीट और हिंसक घटनाएं सामने आई हैं, जिसे पुलिस ने गंभीर…
रामगढ़: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित शिव शंकर ज्वैलर्स डकैती कांड का पुलिस ने महज 48 घंटो के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. इस मामले में कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में लूटे गए सोना- चांदी के जेवरात, हथियार और वाहन बरामद किए गए हैं. घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वैलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एसआईटी टीम…
जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटा स्टील प्लांट परिसर में सुरक्षा टीम ने बड़ी चोरी की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 24 अप्रैल 2026 की तड़के करीब 1 बजे की बताई जा रही है. सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के कारण सकची क्षेत्र स्थित केबल गैलरी के रास्ते प्लांट में घुसे तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 75 किलो तांबे का केबल बरामद किया गया, जिससे एक बड़े नुकसान को टाल दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश चिन्ना, निवासी ओल्ड सीतारामडेरा थाना क्षेत्र,…
आदित्यपुर: मुस्लिम बस्ती निवासी 24 वर्षीय राज अंसारी पिछले 6 दिनों से लापता है. उसके अचानक गायब हो जाने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लापता युवक की पत्नी आलिया खातून ने बताया कि राज अंसारी रोजी- रोटी के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जाने वाले थे. घटना वाले दिन सुबह करीब 8:30 बजे वह घर से निकले. उनके पास कपड़ों से भरा एक बैग और मोबाइल फोन था. उन्होंने बताया था कि वह…
सरायकेला: जिला प्रशासन ने गृहरक्षक नवनामांकन प्रक्रिया को लेकर चल रही भ्रामक खबरों पर स्थिति स्पष्ट की है. प्रशासन ने बताया कि चयन प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है और अंतिम रूप से किसी का चयन नहीं किया गया है. प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, हिंदी लेखन क्षमता और तकनीकी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अस्थायी मेधा सूची प्रकाशित की गई है. इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण और मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन 29 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक किया जाएगा. जांच के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज…
राजनगर/ Rasbihari Mandal झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक परीक्षा 2026 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजनगर की छात्रा राखी सरदार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. राखी सरदार ने कुल 500 अंकों में से 450 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की. विषयवार प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा. उन्होंने हिंदी में 94, गणित में 97, अंग्रेजी में 83, सामाजिक विज्ञान में 89 और विज्ञान में 81 अंक प्राप्त किए. सभी विषयों में उच्च ग्रेड हासिल कर उन्होंने…
राजनगर/ Rasbihari Mandal झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक परीक्षा 2026 में राजनगर प्रखंड के छात्र रोहित महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. साथ ही उन्होंने पूरे जिले में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. रोहित महतो एस एस हाई स्कूल राजनगर के छात्र हैं और एक साधारण किसान परिवार से आते हैं. उनके पिता मलिन कुमार महतो किसान हैं, जबकि माता मीना देवी गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद रोहित ने मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की. …
चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को छात्राओं के लिए एक नई सौगात मिली. विद्यालय परिसर में नवनिर्मित साइंस लैब का शिलान्यास विधायक जगत माझी ने किया. इस लैब के बनने से छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई और प्रयोगात्मक ज्ञान में काफी सुविधा मिलेगी. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान शिक्षा बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि बेटियों का शिक्षित होना पूरे समाज के विकास के समान है. यदि बेटियां आगे बढ़ेंगी तो समाज और राष्ट्र स्वतः मजबूत होगा. उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर…