जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटा स्टील प्लांट परिसर में सुरक्षा टीम ने बड़ी चोरी की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 24 अप्रैल 2026 की तड़के करीब 1 बजे की बताई जा रही है.

सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के कारण सकची क्षेत्र स्थित केबल गैलरी के रास्ते प्लांट में घुसे तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 75 किलो तांबे का केबल बरामद किया गया, जिससे एक बड़े नुकसान को टाल दिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश चिन्ना, निवासी ओल्ड सीतारामडेरा थाना क्षेत्र, दीपक लोहार, पिता अभिषेक लोहार, निवासी बिरसानगर रोड नंबर 7 थाना बिरसानगर, तथा अविनाश मुखी, पिता राजेश मुखी, निवासी केबल टाउन बस्ती रोड नंबर 5 के रूप में हुई है.
सुरक्षा टीम की त्वरित कार्रवाई से प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती एक बार फिर साबित हुई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

