- Jamshedpur Ganja Seized जमशेदपुर: बागबेड़ा में गांजा और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 1.428 किलो गांजा व 10 हजार नकद बरामद
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर: बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ से चार आरोपी गिरफ्तार, कार और छह मोबाइल बरामद
- Ranchi Ashok Nagar Issue रांची: अशोक नगर की सुरक्षा पर रेल डीआईजी ने जताई चिंता, 44/सी और 34/सी के बीच चहारदीवारी की मांग
- Sarailkela Nagar Panchayat सरायकेला: एक करोड़ का आवंटन, फिर भी विकास ठप, जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान में फंसा सरायकेला नगर पंचायत का विकास
- Chandil Dobo Ganja Case चांडिल: कपाली के डोबो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
- Gamharia Tayo Colony Kidnapping Attempt गम्हरिया: टायो हाउसिंग कैंपस में युवक से मारपीट कर अपहरण का आरोप, केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी दावा
- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को छात्राओं के लिए एक नई सौगात मिली. विद्यालय परिसर में नवनिर्मित साइंस लैब का शिलान्यास विधायक जगत माझी ने किया. इस लैब के बनने से छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई और प्रयोगात्मक ज्ञान में काफी सुविधा मिलेगी. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान शिक्षा बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि बेटियों का शिक्षित होना पूरे समाज के विकास के समान है. यदि बेटियां आगे बढ़ेंगी तो समाज और राष्ट्र स्वतः मजबूत होगा. उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर…
जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड अकादमिक परिषद की मैट्रिक परीक्षा 2026 में मिहिजाम की छात्रा आसिया परवीन ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जामताड़ा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. आसिया प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल मिहिजाम की छात्रा हैं. वह मिहिजाम के अमोई की रहने वाली हैं और एक साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता अनवर हुसैन चप्पल का छोटा व्यवसाय करते हैं, जबकि माता साहिना खातून गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए आसिया का हर कदम पर…
चाईबासा/ Jayant Pramanik मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में सोनुआ प्रखंड के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, सोनुआ की कल्पना मुखी और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की खुशी महतो ने 92.20 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. कल्पना मुखी की सफलता खास इसलिए भी है क्योंकि उनके पिता एक रिक्शा चालक हैं. आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उनकी मेहनत और बेटी के संघर्ष ने इस उपलब्धि को और भी प्रेरणादायक बना दिया है. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत…
चाईबासा/ jothish mahali जिले के मनोहरपुर में रेलवे सुविधाओं को लेकर गुरुवार को मनोहरपुर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो ने की, जिसमें मनोहरपुर और आनंदपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मनोहरपुर रेलवे फाटक एलसी गेट नंबर 193ए पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए. इसके लिए रेल मंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया, जो चक्रधरपुर मंडल के माध्यम से सौंपा जाएगा. इसके अलावा चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत मनोहरपुर रेलवे स्टेशन…
जामताड़ा/ Manish Baranwal साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा पुलिस ने ठगी से अर्जित साढ़े सात लाख रुपए नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में प्रसनजीत दाँ के घर में साइबर ठगी से जुड़ी भारी मात्रा में नगद राशि रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की. साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने घर की विधिवत तलाशी ली. तलाशी के दौरान घर…
राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत आम लोगों को बच्चा चोरी की अफवाहों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया. थाना परिसर में लगाए गए पोस्टर और प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को समझाया गया कि बिना किसी ठोस प्रमाण के किसी भी व्यक्ति पर संदेह करना और उसके साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण कई जगहों पर हिंसक घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है. ऐसे…
जामताड़ा/ Manish Baranwal कुंवर सिंह चौक पर गुरुवार को विजयोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर महेंद्र सिंह ने की. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया और नारेबाजी कर वीरता का जयघोष किया गया. इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण गुप्ता, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा बाबू कुंवर सिंह परिवार…
सरायकेला: पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी बॉर्डर थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसी कड़ी में नीमडीह थाना पुलिस गुरुवार को दिनभर अलर्ट मोड पर रही और थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई. मुख्य सड़कों और सीमा से जुड़े रास्तों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके. नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि…
सरायकेला: जिले में बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नीमडीह थाना क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत नीमडीह थाना परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न चौक- चौराहों, बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बैनर और पम्पलेट लगाकर लोगों को जागरूक किया गया. पुलिसकर्मियों ने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के किसी सूचना को आगे न फैलाएं. नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि हाल…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की अनियमितता और खराब गुणवत्ता को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टीम के साथ जल शोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद विक्रम मोदक और गौतम नायक के साथ जल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता और नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे. अध्यक्ष ने साफ कहा कि पेयजल की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त…