Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर स्थित विश्व कल्याण आश्रम समीज में रविवार को 22 नए मंदिरों के निर्माण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शिवप्रताप सिंहदेव ने की. बैठक में विभिन्न प्रखंडों में चल रहे मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और सभी प्रस्तावित मंदिरों का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूरा कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. संबंधित लोगों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए. बैठक में बताया गया कि मनोहरपुर प्रखंड के दाऊतुम्बा, मणिपुर, कमारबेड़ा और ढीपा गांवों में मंदिर…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे शहर के पहले टाउन हॉल सह ऑडिटोरियम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. निर्माण स्थल को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. आरोप लगाया जा रहा है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना शहर के आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि कथित तौर पर एक निजी बिल्डर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्र के सातवीं चरण में बनाई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि टाउन हॉल नगर निगम क्षेत्र से काफी…

Read More

चाईबासा: सोनुआ प्रखंड में कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति की प्रखंड इकाई द्वारा बंजीरा गांव तांती टोला में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक कलाकार दास ने की. बैठक में गोलमुण्डा और लोंजो पंचायत कमिटी इकाई के गठन का निर्णय लिया गया. इस दौरान गोलमुण्डा, मदांग जाहिर और बंजीरा समेत आसपास के गांवों से समाज के लोगों, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति रही. सर्वसम्मति से पंचायत इकाई के लिए जवाहर लाल दास को अध्यक्ष और कलाकार दास को सचिव चुना गया. वहीं बेबी पान को कोषाध्यक्ष तथा कुमार अमीतेश को उप कोषाध्यक्ष की…

Read More

जामताड़ा: रेलवे ने बेहतर समन्वय और त्वरित कार्यशैली का परिचय देते हुए बेवा बाईपास स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 8/एसपीएल/ई के समीप सीमित ऊंचाई वाले अंडरपास (सबवे) का निर्माण मात्र सात घंटे में पूरा कर लिया. रविवार सुबह 7:40 बजे शुरू हुआ निर्माण कार्य दोपहर करीब 3 बजे तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के तहत कुल दो सबवे का निर्माण प्रस्तावित है. पहला अंडरपास 10 मई 2026 को तैयार किया गया, जबकि दूसरा निर्माण कार्य आगामी 17 मई 2026 (रविवार) को किया जाएगा. निर्माण कार्य के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों…

Read More

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए. बैठक में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन सुबह 09 बजे से 11 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और आम जनता की शिकायतों को सुनकर उन पर त्वरित कार्रवाई…

Read More

जामताड़ा : आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल लॉज के समीप लीलावती निवास में पांच दिनों से चल रहे आनंद उत्सव कार्यक्रम का रविवार को हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच समापन हुआ. कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ शिक्षक रून्टी चंद्र एवं रेणु पद पात्र ने बताया कि यह उत्सव देशभर में एक साथ आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के माध्यम से श्री श्री रविशंकर की अमृतवाणी द्वारा प्रतिभागियों को जीवन जीने की कला, सकारात्मक सोच एवं आंतरिक संतुलन का संदेश दिया गया. शिक्षक रेणु पद पात्र ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने टेल्को थाना क्षेत्र के मिश्रा बगान में हुई फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल, जिंदा गोलियां, खोखा और मोबाइल फोन भी बरामद किया है.  मामले में टेल्को थाना कांड संख्या 68/26 दिनांक 09 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस के अनुसार घटना के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह थी. बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व संदीप पांडेय द्वारा फूयू उर्फ रितेश कुमार सिंह के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उसका हाथ और…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सक्रिय ब्राउन शुगर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की है. मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 26/26 दिनांक 10 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे ने बताया कि 9 मई की शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह कपाली क्षेत्र से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर अपने घर में…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टन-टन रेलवे पुल के नीचे रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है. हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है. पुलिस को मृतक के हाथ…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में वर्षों से बदहाल और जर्जर पड़ी सड़कों को लेकर अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है. सड़क की खराब स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि खासमाल होते हुए गोलपहाड़ी मंदिर, काली मंदिर, मखदुमपुर चौक से परसुडीह चांदनी चौक, बारीगोडा, राहरगोड़ा और गदड़ा गोविंदपुर…

Read More