चाईबासा: सोनुआ प्रखंड में कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति की प्रखंड इकाई द्वारा बंजीरा गांव तांती टोला में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक कलाकार दास ने की.

बैठक में गोलमुण्डा और लोंजो पंचायत कमिटी इकाई के गठन का निर्णय लिया गया. इस दौरान गोलमुण्डा, मदांग जाहिर और बंजीरा समेत आसपास के गांवों से समाज के लोगों, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति रही.
सर्वसम्मति से पंचायत इकाई के लिए जवाहर लाल दास को अध्यक्ष और कलाकार दास को सचिव चुना गया. वहीं बेबी पान को कोषाध्यक्ष तथा कुमार अमीतेश को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसके अलावा शांति पान को महिला संयोजिका और उषा पान को उप महिला संयोजिका चुना गया. समिति के सदस्य के रूप में मंजू दास, भाग्यवती पान, भीमसेन पान, रामकृष्ण पान और उपेंद्र दास का चयन किया गया.
नवगठित कमिटी को जिला संरक्षक मुनीलाल दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. बैठक में प्रखंड इकाई के अध्यक्ष मनोज तांती, सचिव बबलू दास, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दास, सदस्य महेश पान, महिला सदस्य कौशल्या दास और समाजसेवी सुरेश दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक विकास को लेकर भी चर्चा की गई.
Report By Jayant Pramanik



