- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के चर्चित डिमना रिसोर्ट का नाम बदलकर अब “लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट” कर दिया गया है, लेकिन विवादों से इसका नाता अब भी खत्म नहीं हुआ है. रविवार को उस समय इलाके में हड़कंप मच गया जब दर्जनों ग्रामीण अस्त्र-शस्त्र के साथ रिसोर्ट पहुंच गए और वहां मौजूद तीन युवक एवं तीन युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया. ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिसोर्ट में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है. उनका कहना था कि शहरों में जिस तरह ओयो होटल को लेकर…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर- साहिबगंज हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई. कुछ देर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कोरीडीह वन गांव निवासी सफ़ाउल अंसारी की पांच वर्षीय पुत्री सजदा खातून तालाब से स्नान कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो…
जामताड़ा: पुलिस ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने की दिशा में एक विशेष पहल की है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को पुलिस लाइन समेत विभिन्न कार्यालय परिसरों में व्यापक साफ- सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान एसपी खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे और सफाई कार्य का नेतृत्व करते नजर आए. विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस लाइन, कार्यालय परिसर, बैरक, परिसर मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई. अभियान में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया और पूरे परिसर को स्वच्छ बनाने…
सरायकेला: जिले में पुलिस अब केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि समाज को जागरूक और सुरक्षित बनाने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर रविवार को खरसावां थाना क्षेत्र के सिलपिंगडा गांव में विशेष ग्राम सभा सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी गौरव कुमार ने किया. ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला- पुरुष, किशोर- किशोरियां और बच्चे शामिल हुए. इस दौरान थाना प्रभारी गौरव कुमार ने महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल विवाह, सड़क…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड अंतर्गत मंझारी नहर से मुलियाबासा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य दो साल बाद भी शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. सड़क निर्माण की मांग को लेकर सान रूंजू गांव में शनिवार को जिला परिषद सदस्य माधव चन्द्र कुंकल की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. ग्रामीणों ने बताया कि 11 मार्च 2024 को विधायक निरल पूर्ति द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा हरि मंदिर के समीप शनिवार रात ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी एक मालवाहक गाड़ी पकड़ ली. बताया जा रहा है कि वाहन में बड़ी संख्या में गायों को ठूंस- ठूंस कर भरा गया था, जिनमें कई की हालत गंभीर और कमजोर थी. जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे स्थानीय लोगों को एक सफेद रंग की टाटा एलपीटी मालवाहक गाड़ी पर संदेह हुआ. ग्रामीणों ने वाहन को रोककर जांच की तो अंदर बड़ी संख्या में गायें भरी हुई मिलीं. वाहन का नंबर JH05CN 9716 बताया जा रहा है.…
सरायकेला: जिले में किसानों को समय पर और निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में खाद दुकानों के खिलाफ व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न खाद दुकानों पर पहुंचकर उर्वरक स्टॉक, बिक्री अभिलेख और भंडारण व्यवस्था की गहन जांच की. अभियान के तहत अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों ने अपने- अपने क्षेत्रों में संचालित खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद के…
सरायकेला: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटा टोल के समीप शनिवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,01,800 का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया. जांच अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग तथा अन्य यातायात सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई. जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट…
सरायकेला: जिले की चौका थाना पुलिस ने पाइपलाइन चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह गिरफ़्तारी चौका थाना कांड संख्या-73/25 से जुड़ी बताई जा रही हैं. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि चौका थाना कांड संख्या-73/25 दिनांक 26-12-25 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(e), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय दिवश कुमार के रूप में हुई है.…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता द्वारा झींकपानी थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार अप्रैल माह में वह घर में अकेली थी और घरेलू कामकाज कर रही थी. इसी दौरान गांव के तीन युवक जबरन उसके घर में घुस आए. आरोप है कि तीनों ने दरवाजा बंद कर बारी- बारी से युवती…