Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: मदर्स डे के अवसर पर सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रोटेरैक्ट क्लब ऑफ़ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी द्वारा सोमवार को फुरीडा ओल्ड एज होम में विशेष सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्ध माताओं और बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान, स्नेह और अपनेपन का एहसास कराना था. इस भावनात्मक कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत वृद्ध माताओं के अभिवादन और सम्मान के साथ हुई. क्लब सदस्यों ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ समय बिताया, उनकी दिनचर्या, संघर्ष और जीवन के अनुभवों को सुना तथा…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर में किशोरी की हत्या मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू कर्मकार (20) को गिरफ्तार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर में एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतका की पहचान होने के बाद उसके पिता के लिखित आवेदन पर परसुडीह थाना में मामला दर्ज किया गया.…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक Nidhi Dwivedi के निर्देश पर सीनी ओपी पुलिस लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है. इसी कड़ी में सोमवार को सीनी ओपी प्रभारी Vinay Kumar Singh के नेतृत्व में सीनी स्थित वीएस प्लस टू स्कूल में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा, चाइल्ड मैरिज, साइबर अपराध, डायन बिसाही, डायल 112 और बच्चा चोर जैसी अफवाहों से जुड़े मामलों पर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज को जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना था. इस जागरूकता अभियान में बड़ी…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने झारक्राफ्ट के नए शोरूम का उद्घाटन किया. इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संजय यादव ने कहा कि झारक्राफ्ट के माध्यम से राज्य के स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे. प्रारंभिक चरण में 25 हजार युवा इससे सीधा जुड़ चुके हैं, जबकि आने वाले दिनों…

Read More

सरायकेला: जिले में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम गाड़ी योजना को नई रफ्तार मिली है. ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने दलभंगा से जमशेदपुर तक चलने वाली नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह बस सेवा नारायणपुर, घाघी, सीतारामपुर डैम होते हुए आदित्यपुर और जमशेदपुर तक संचालित होगी. योजना की सबसे खास बात यह है कि छात्र- छात्राओं, बुजुर्गों, असहाय और दिव्यांग यात्रियों से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा. बस रवाना होने के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, परिवहन विभाग के अधिकारी, बस…

Read More

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है. जहां एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 में टाटा स्टील के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया. मृतकों की पहचान सरिता सिंह (55), सुप्रिया सिंह (31) और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुप्रिया शादीशुदा थी और करीब तीन महीने की गर्भवती थी. इस कारण घटना ने…

Read More

रामगढ़: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में सोना-चांदी जैसे दिखने वाले आभूषण बरामद किए हैं. इसकी जानकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उल्लेखनीय है कि बीते 21 अप्रैल को रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स दुकान में डकैती की घटना हुई थी. मामले में दुकानदार विष्णु प्रसाद के फर्दबयान के आधार पर रजरप्पा थाना में कांड दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उंधन गांव में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरा. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  मृतकों की पहचान बारंगा निवासी रोहन गोप (12) और गोपीपुर निवासी दशरथ सरदार (25) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में गोपीपुर गांव के सूरज महतो (22), शिशुपाल मोदी (26) और राहुल गोप (20) शामिल हैं. इसके अलावा बारंगा गांव के…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में महिलाओं की संस्था तेजश्विनी महिला संगठन की ओर से रविवार को मातृ दिवस (Mother’s Day) बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा ने की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही. इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मातृत्व की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ दिवस केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि मां का सम्मान और प्रेम हर दिन किया जाना चाहिए. महिलाओं ने कहा कि मां…

Read More

आदित्यपुर: बंतानगर निवासी और पूर्व पार्षद संदीप साहू की दादी कौशल्या देवी का रविवार शाम लगभग 5 बजे निधन हो गया. वह लगभग 105 वर्ष की थीं. उनका मूल निवास सिल्ली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनाहातु प्रखंड में बताया गया है. परिवार के अनुसार सोमवार सुबह 9:30 बजे बंता नगर स्थित संदीप साहू के आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. कौशल्या देवी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया…

Read More