आदित्यपुर: बंतानगर निवासी और पूर्व पार्षद संदीप साहू की दादी कौशल्या देवी का रविवार शाम लगभग 5 बजे निधन हो गया. वह लगभग 105 वर्ष की थीं. उनका मूल निवास सिल्ली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनाहातु प्रखंड में बताया गया है.

परिवार के अनुसार सोमवार सुबह 9:30 बजे बंता नगर स्थित संदीप साहू के आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कौशल्या देवी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कौशल्या देवी के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.



