- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले में टाटा- कांड्रा मार्ग पर चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान आदित्यपुर पहुंचने से पहले ही ठंडा पड़ता नजर आया. उपायुक्त के निर्देश पर बीते शुक्रवार से शुरू हुआ अभियान सोमवार को आदित्यपुर क्षेत्र में चलाया जाना था, लेकिन स्थानीय बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई रोक दी गई. सोमवार को अभियान की आशंका के बीच आदित्यपुर के इमली चौक इलाके में कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया. वहीं आदित्यपुर थाना रोड पर सामान्य दिनों के मुकाबले बिल्कुल अलग स्थिति देखने को मिली. जहां आमतौर पर सुबह से देर रात…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव के समीप सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मंझलाडीह गांव निवासी रज्जाक अंसारी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार रज्जाक अंसारी किसी कार्य से अपने गांव मंझलाडीह से नारायणपुर जा रहे थे. इसी दौरान बरियारपुर गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर…
सरायकेला: युवाओं और स्कूली बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सोमवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने केबीपीएस उच्च विद्यालय सरायकेला पहुंचकर छात्र- छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और बच्चा चोरी की अफवाहों जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई. थाना प्रभारी ने कहा कि आज के दौर में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कानून…
जामताड़ा शहर के सरखेलड़ीह मोहल्ले स्थित “मोबाइल सेवा” नामक दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और नगद राशि की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है. दुकानदार आलोक जैन ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर मोबाइल रखने वाले कई रैक खाली दिखाई दिए. शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद चूहों के कारण मोबाइल नीचे गिर गए होंगे, लेकिन पास जाकर देखने पर एक भी मोबाइल नहीं मिला. इसके बाद दुकान की जांच करने पर पूर्वी दीवार में छोटा सा सेंध…
खरसावां: सरायकेला- खरसावां जिले में बढ़ते साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अब जागरूकता अभियान को तेज कर रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने प्लस टू हाई स्कूल खरसावां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. थाना प्रभारी ने विशेष रूप से छात्राओं को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध कानून, साइबर फ्रॉड,…
जमशेदपुर: समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर समाजसेवी डॉ. जफर आलम ने गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. डॉ. जफर आलम ने कहा कि शहर में हत्या, लूट, छिनतई, फायरिंग, चोरी और अन्य संगीन अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि अपराधियों के अंदर कानून का डर कम होता जा रहा है. …
आदित्यपुर: थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बीएसएनएल कार्यालय के समीप शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई. हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई. मृतक की पहचान रोहित कुमार पाठक (28) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह देर रात अपनी बाइक से गम्हरिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान बीएसएनएल कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़े…
सरायकेला: जिले के खरसावां- कुचाई मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होंडा शोरूम में जा घुसी. हादसे में शोरूम के बाहर खड़ी दो नई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक युवक बाल- बाल बच गया. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार देहरूडीह गांव के पास इंडिगो कार (जेएच 05 एएफ 3268) तेज गति से खरसावां की ओर आ रही थी. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब 15 से 20 फीट अंदर स्थित होंडा शोरूम में जा घुसी. हादसे…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले में टाटा- कांड्रा मार्ग के सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई तेज होते ही आदित्यपुर के फुटपाथी दुकानदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं. सोमवार से आदित्यपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होना है, जिसे प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है. इससे पहले भी टाटा-कांड्रा रोड और थाना रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था. उस समय प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन एक-दो दिन बाद ही अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया. अब एक बार…
जामताड़ा: जिले के विद्यासागर (करमाटाड़) रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लंबे समय से लंबित फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. हावड़ा- नई दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर बनाए जा रहे नए रेलवे फुट ओवरब्रिज का गर्डर रविवार को हेवी डीजल क्रेन की मदद से सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार नए घुमावदार फुट ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान पुराने सीढ़ीनुमा फुट ओवरब्रिज को तोड़ दिया गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों को रेलवे लाइन पार करने और आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय निवासियों ने इस समस्या…