इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर समाजसेवी डॉ. जफर आलम ने गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. डॉ. जफर आलम ने कहा कि शहर में हत्या, लूट, छिनतई, फायरिंग, चोरी और अन्य संगीन अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि अपराधियों के अंदर कानून का डर कम होता जा रहा है.
उन्होंने कहा कि अब दिनदहाड़े अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों का भरोसा कानून व्यवस्था पर कमजोर पड़ने लगा है. ऐसे में पुलिस प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में विशेष अभियान चलाने और नियमित गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
डॉ. आलम ने आरोप लगाया कि कई मामलों में अपराधी खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिससे आम नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है. उन्होंने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति बनाने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को अपराध और नशाखोरी से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की. उनका कहना है कि यदि जिला प्रशासन और पुलिस समन्वय के साथ ठोस रणनीति पर काम करे तो अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है.
उन्होंने आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था किसी भी शहर के विकास के लिए बेहद जरूरी है. अंत में उन्होंने प्रशासन से शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की अपील की.