Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: जिले में टाटा-कांड्रा मार्ग के सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है. उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया बाजार से अभियान की शुरुआत की गई, जहां दो दिनों तक चले अभियान में भारी विरोध के बावजूद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लगभग पूरे सर्विस रोड को खाली करा दिया. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा. गम्हरिया अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट कहा है कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.…

Read More

जामताड़ा: चितरंजन- जामताड़ा रेलखंड के बेवा बाईपास स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 8/एसपीएल/ई के समीप दूसरे अंडरपास का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. आसनसोल रेलवे मंडल के अंतर्गत बने इस सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण निर्धारित समय में पूरा होने को रेलवे की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर कुल दो अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव था. पहला अंडरपास 10 मई को तैयार किया गया था, जबकि दूसरा अंडरपास 17 मई को बनकर पूरी तरह तैयार हो गया. रेलवे प्रशासन ने तेज गति से कार्य करते हुए सुबह 7:30 बजे…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर उच्च माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की है. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला- खरसावां को विस्तृत मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र में JAC से संबद्ध प्लस टू विद्यालय शुरू करने की मांग उठाई है. नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरायकेला जैसे ऐतिहासिक और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में अब तक झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) से संबद्ध प्लस टू विद्यालय का अभाव चिंता का विषय है. इसका सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर और…

Read More

जामताड़ा: जिला एक बार फिर राज्य स्तरीय खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो- खो प्रतियोगिता 2026- 27 का आयोजन 29 मई से 31 मई तक स्थानीय गांधी मैदान में किया जाएगा. प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिलों की बालिका टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा के सभागार में जामताड़ा जिला खो- खो संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने की. जिला खो- खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन…

Read More

जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर-6 में मामूली विवाद के बाद मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी जसवीर सिंह और उनके मकान मालिक संतोष कुमार के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि मकान मालिक संतोष कुमार ने जसवीर सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के…

Read More

आदित्यपुर: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कैंप कार्यालय आदित्यपुर-2 में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक सह जिला बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की. बैठक में जिले की विभिन्न नागरिक सुविधाओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नव नियुक्त कमेटी का स्वागत भी किया गया. बैठक में मुख्य रूप से टाटा- कांड्रा सड़क के दोनों ओर बने सर्विस रोड और फुटपाथ को आम नागरिकों के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई गई. इसके अलावा ट्रैफिक…

Read More

जामताड़ा: रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित करीब सौ वर्ष पुराने फुट ओवरब्रिज को आखिरकार रेलवे प्रशासन ने जमींदोज कर दिया. लंबे समय से जर्जर घोषित इस पुल से पहले ही लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी. रविवार को रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाने की कार्रवाई पूरी की. कभी शहरवासियों के लिए ‘लाइफ लाइन’ माने जाने वाले इस फुट ओवरब्रिज ने दशकों तक लोगों की आवाजाही को आसान बनाया. जामताड़ा महाविद्यालय, थाना, न्यायालय और थाना रोड क्षेत्र के लोगों के लिए यह बाजार तक पहुंचने का सबसे छोटा और…

Read More

जामताड़ा: शहर के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह मां पार्वती की प्रतिमा खंडित पाए जाने का मामला सामने आया. घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, सुबह पूजा- अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में है. प्रतिमा टूटी हुई मिलने की खबर तेजी से पूरे शहर में फैल गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी. घटना की सूचना तत्काल जामताड़ा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची…

Read More

चाईबासा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा ने चाईबासा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए प्रशासनिक व्यवहार को लेकर नाराजगी और पीड़ा व्यक्त की है. अर्जुन मुंडा ने लिखा कि वर्तमान में वे न तो विधायक हैं, न सांसद और न ही मंत्री, लेकिन वे झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार में मंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनका चाईबासा परिसदन में रात्रि विश्राम हुआ, लेकिन…

Read More

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के निर्देश पर की गई. आरपीएफ टाटा और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल वर्मा उर्फ रोहित कुमार (27 वर्ष)…

Read More