- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडूकोचा वनग्राम में डायन के संदेह में एक अधेड़ महिला की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान बाईबेड़ा गांव निवासी चांदू पुर्ती (55 वर्ष) के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय विनोद पुर्ती की पत्नी थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनुआ पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बुंडूकोचा वनग्राम के जंगल स्थित एक खाई से महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पनसुआँ गांव निवासी प्रेमजीत बानरा (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि हत्या में शामिल अन्य…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के दौरान लगभग 100 साल पुराना विशाल पेड़ गिर जाने से सब्जी मार्केट में भारी नुकसान हो गया. पेड़ गिरने से कई गरीब सब्जी विक्रेताओं की दुकानें और सामान क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला अंचल अधिकारी सुषमा कुमारी और विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य मौके पर पहुंचे. दोनों ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं. अंचल…
सरायकेला: ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया. इस दौरान ग्रामीणों ने गाजे- बाजे और जुलूस के साथ विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता महतो ने ग्रामीण महिला- पुरुषों के साथ बैठकर गांव की पेयजल, सड़क, बिजली समेत विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी…
सरायकेला: प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार दोपहर आए भीषण आंधी- तूफान ने भारी तबाही मचाई. करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवा ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी. गनीमत रही कि दोपहर का समय होने के कारण अधिकांश लोग घरों के अंदर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. आंधी के दौरान गांव के किनारे लगा ट्रांसफार्मर बिजली के पोल समेत सड़क पर गिर पड़ा. इससे न सिर्फ विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, बल्कि मुख्य सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया. तेज…
जामताड़ा: आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने साप्ताहिक जनता दरबार में प्रशासन का संवेदनशील और मानवीय चेहरा पेश किया. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से सुना और कई मामलों में तत्काल समाधान की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए. उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 40 से अधिक लोगों ने अंबेडकर आवास, भूमि विवाद, गलत वंशावली, भू- अर्जन मुआवजा, बिजली कनेक्शन, मनरेगा भुगतान, जन्म प्रमाण पत्र, अवैध कब्जा और आंगनबाड़ी चयन से जुड़ी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने सभी मामलों को…
जामताड़ा: चिरेका कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को TM गेट के सामने एक महत्वपूर्ण गेट मीटिंग आयोजित की गई. बैठक में केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत पदों को सरेंडर और री- डिस्ट्रीब्यूट करने के निर्देश का जोरदार विरोध किया गया. संघ के नेताओं ने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को जारी निर्देश के तहत भारतीय रेल में कुल स्वीकृत पदों के करीब 2 प्रतिशत यानी लगभग 30 हजार पदों को सरेंडर अथवा री- डिस्ट्रीब्यूट करने की योजना बनाई गई है. इसका असर विभिन्न जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट पर पड़ेगा. चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में भी…
आदित्यपुर: झारखंड युवा मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए 22 मई को एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है. जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम के 35 वार्डों में आज भी पेयजल, साफ- सफाई, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं. खासकर वार्ड संख्या- 21 में पेयजल संकट को गंभीर…
सरायकेला: जिले के सीनी पदमपुर निवासी अंजलि के लापता होने के मामले में सीनी ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अंजलि को चेन्नई से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार अंजलि 6 मई को घर से नाराज होकर अपनी एक सहेली के साथ बिना किसी को बताए चेन्नई चली गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने सीनी ओपी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह…
सरायकेला- खरसावां जिले में टाटा- कांड्रा मार्ग के सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. उपायुक्त के निर्देश पर बीते शुक्रवार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को एक बार फिर पूरे जोर- शोर के साथ चला. करीब पांच घंटे तक चिलचिलाती धूप में प्रशासनिक टीम मैदान में डटी रही और सर्विस रोड के दोनों ओर हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलता रहा. अभियान की अगुवाई आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह कर रही थीं. उनके साथ आवास बोर्ड की कार्यपालक अभियंता उत्पला सरदार,…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गुदड़ी सब्जी मार्केट में मंगलवार दोपहर तेज आंधी के कारण करीब 100 साल पुराना एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा. घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा उस वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पेड़ गिरने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई. कई दुकानदारों की सब्जियां खराब हो गईं, वहीं एक गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों ने नगर पंचायत से मुआवजे की मांग की है. सूचना मिलते ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश…