Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा- चित्तरंजन रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में करीब 55 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना हावड़ा- नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन के अप लाइन पर पियालसोला गांव के समीप पोल संख्या 242/27 के पास हुई. जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और मिहिजाम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतका की पहचान केलाही गांव निवासी कुली हेंब्रम, पति सुधीर हेंब्रम के…

Read More

चाईबासा: जिले के सोनुआ प्रखंड के निश्चिंतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल (सुखदेव शास्वत पब्लिक विद्यालय) में मंगलवार को शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. विद्यालय परिसर में नए कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया. साथ ही बच्चों के शैक्षणिक विकास और भविष्य को लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की गई. कंप्यूटर लैब का उद्घाटन नवीन चंद्र महतो, विद्यालय सचिव मुकेश महतो, केदारनाथ नायक एवं प्राचार्य विवेक राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना आज की सबसे बड़ी…

Read More

चाईबासा: जिले के पोड़ाहाट वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. सोनुआ थाना क्षेत्र के केड़ाबीर इलाके के घने जंगलों में हुई इस गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोड़ाहाट जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कई शीर्ष नेता और उनके दस्ते सक्रिय हैं. सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 और झारखंड जगुआर के जवानों ने संयुक्त रूप से एंटी नक्सल ऑपरेशन…

Read More

जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र से पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं. प्रेस वार्ता में एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम का नेतृत्व राजेश मंडल ने किया. पुलिस ने 18 मई को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनडीह पहाड़िया टोला और कालाझरिया पेट्रोल पंप के समीप घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी सोनाडूंगरी स्थित निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय की चारदीवारी निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों के अनुसार चारदीवारी निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. लोगों का आरोप है कि जहां पिलर में छह सरिया लगना चाहिए, वहां केवल चार सरिया का उपयोग किया जा रहा है. इसके अलावा कम गुणवत्ता वाले…

Read More

जामताड़ा: जिले में दवा व्यवसायियों ने आगामी 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. राष्ट्रीय स्तर पर दवा व्यवसायियों के संगठन के आह्वान पर जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. इस संबंध में मिहिजाम में आयोजित प्रेस वार्ता में जामताड़ा जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने जानकारी दी. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उमेश झा ने कहा कि यह आंदोलन केवल व्यापारिक हितों का नहीं, बल्कि दवा व्यवस्था में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण, बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों द्वारा दिए…

Read More

गम्हरिया: थाना क्षेत्र अंतर्गत रापचा के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान चाईबासा बड़ी बाजार निवासी एमडी शमीम के रूप में हुई है. बताया गया कि उसके पिता का नाम मोहम्मद शौकत है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट बाइक दो हिस्सों में बंट गई, जबकि डिवाइडर पर लगा पोल भी टूटकर सड़क के बीच गिर गया. हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया.…

Read More

चाईबासा: मनोहरपुर रेलवे फाटक पर वर्षों से लंबित ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर अब स्थानीय नागरिकों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. लोगों का आरोप है कि रेलवे विभाग की उदासीनता के कारण आज तक ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों के अनुसार मनोहरपुर रेलवे फाटक औसतन 24 घंटे में करीब 18 घंटे बंद रहता है. फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिसका सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है.…

Read More

चाईबासा: जिले के गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत देवां गांव में बिरसाईत समाज का 38वां तीन दिवसीय भगवान धर्म दिवस सोमवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिरसाईत समाज के लोग शामिल हुए. समापन अवसर पर धर्म दादा सुखराम मुंडा ने लोगों से नशापान, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अहिंसा, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया था और समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर शांतिप्रिय एवं सशक्त बनाना चाहिए. कार्यक्रम में धर्म संचालक बिरसा मुंडा ने बिरसा आबा की जीवनी पर प्रकाश डाला. तीन दिनों…

Read More

चाईबासा: जिले के मनोहरपुर अंतर्गत सेल की चिरिया लौह अयस्क खदान क्षेत्र में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सिंहभूम की पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने दौरा कर मजदूरों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान दोनों नेताओं ने सुकरी- दुबिल माइंस के सप्लाई मजदूरों से मुलाकात की. मजदूरों ने बताया कि कई महीनों से उनका बकाया वेतन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, लीव वेज और अन्य वैधानिक सुविधाओं का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मजदूरों ने कहा कि आर्थिक संकट के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया…

Read More