- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला-खरसावां: जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जहां आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पम्मी धर्मकांटा के समीप हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक लॉजिस्टिक कंटेनर में भीषण आग लग गई. हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा लॉजिस्टिक कंटेनर वजन कराने के लिए पम्मी धर्मकांटा की ओर जा रहा था. इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया. संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और…
जामताड़ा: जिले के फतेहपुर प्रखंड में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज लूट की घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई. फतेहपुर बाजार स्थित एक ज्वेलर्स कारोबारी को बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार फतेहपुर बाजार स्थित बर्मा ज्वेलर्स के संचालक अमरजीत बर्मा शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान फतेहपुर बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार पांच…
जामताड़ा : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा गांव में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चित्रा से जामताड़ा की ओर आ रही एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई. हालांकि कार में सवार तीनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे शेखपुरा गांव के समीप कार में अचानक तकनीकी खराबी के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ. इसके बाद वाहन से…
जामताड़ा : झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन, रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन दीपक दुबे ने किया. इस अवसर पर झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन कुमार राउत पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील कुमार बास्की को मुख्य संरक्षक चुना गया. वहीं जीतू सिंह को जिला अध्यक्ष तथा राहुल सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर उत्तम पांडेय एवं सुधीर सोरेन का…
सरायकेला- खरसावां: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया में दोस्ताना कर्ज लेकर पैसा वापस नहीं करने के मामले में कोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गई. यह मामला वर्ष 2007 में लिए गए 5 लाख रुपये के कर्ज से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार छोटा गम्हरिया निवासी सचिदानंद सिंह से सुदीप्तो चौधरी उर्फ बाबु चौधरी ने वर्ष 2007 में दोस्ताना संबंध के आधार पर 5 लाख रुपये कर्ज लिए थे. आरोप है कि कुछ राशि लौटाने के बाद सुदीप्तो चौधरी ने बाकी पैसे देने से इनकार कर…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर शुक्रवार को पुलिस एक अलग और सख्त अंदाज में नजर आई. साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारी इलाके में पहुंच गए और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने जुबिली पार्क के पास बने फुटपाथी दुकानों के आसपास पूरे इलाके को घेर लिया. इसके बाद वहां मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों और आने-जाने वाले राहगीरों की एक-एक कर तलाशी ली जाने लगी. अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से इलाके में…
जामताड़ा: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा- काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस से करीब 40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद सभी नोट 500 रुपये के बताए जा रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार हावड़ा- काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (13019) के एसी कोच B-3 में भारी मात्रा में नकदी ले जाए जाने की गुप्त सूचना GRP को मिली थी. सूचना मिलते ही चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद GRP की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया. …
जामताड़ा: जिला एक बार फिर राज्य स्तरीय खेल आयोजन का गवाह बना है. भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और जिला प्रशासन जामताड़ा के सहयोग से स्थानीय गांधी मैदान में 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता के उद्घाटन से पूर्व राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची बालिका खिलाड़ियों ने नगर भ्रमण कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद मुख्य अतिथि समाजसेवी चमेली देवी, सचिव संतोष प्रसाद, उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष भूपेश…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धुएं और आग की लपटों से घिर गई. दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री से पहले धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. आग की…
मधेपुरा: जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोषई पंचायत के अरसंडी गांव में शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि एक बहू ने अपनी ही सास की पीट- पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इलाके में मातम का माहौल है. मृतका की पहचान स्वर्गीय पुलकित यादव की 68 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे प्रमिला देवी अपने घर के बाहर उगे घास- पतवार की सफाई कर रही थीं. इसी दौरान उनकी बहू राजो…