- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला- खरसावां: जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त के निर्देश पर जिले में निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानों के खाद्यान्न स्टॉक, अभिलेखों और वितरण व्यवस्था का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. इसी जांच के दौरान खरसावां प्रखंड में दो निलंबित पीडीएस डीलरों के खिलाफ गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसके बाद दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जांच प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम सरजाडीह के निलंबित पीडीएस दुकानदार अशोक कुमार प्रधान के यहां अभिलेखों के अनुसार 13,935 किलोग्राम चावल और 3,454 किलोग्राम गेहूं स्टॉक…
सरायकेला-खरसावां: जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बढ़ती यातायात और पार्किंग समस्या को लेकर शुक्रवार को आदित्यपुर निवासी एवं पर्यावरणविद् अभियंता अमरेश कुमार ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में नगर निगम क्षेत्र में व्यवस्थित सार्वजनिक पार्किंग व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है. ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम और प्रशासन द्वारा मुख्य एवं सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार आया है. हालांकि इसके बावजूद लोगों को अपने वाहनों की पार्किंग को लेकर गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आदित्यपुर…
जामताड़ा: जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण बहाल के समीप ग्वालपिपला इलाके में अवैध बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को माइनिंग विभाग की टीम ने जब्त किया है. यह कार्रवाई माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई. जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर अजय नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर परिवहन कर रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद माइनिंग विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा. जांच के दौरान चालक बालू परिवहन से संबंधित…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग बच्चियों के फरार होने के मामले में अब पुलिस- प्रशासन के दावों के बीच जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि इस मामले में शिकायतकर्ता खुद संतोष कुमार ठाकुर ही हैं, लेकिन पूरे घटनाक्रम को लेकर विभागीय जवाबदेही पर लगातार चर्चा तेज हो रही है. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने प्राथमिक जांच में बालिका गृह संचालकों की लापरवाही मानी है, लेकिन विभागीय स्तर पर निगरानी और सुरक्षा मानकों को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं…
जामताड़ा :चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जनरल मैनेजर कार्यालय के बाहर आर.के. गेट के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. संघ के अध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और विभिन्न समूहों के सदस्य शामिल हुए. भारी बारिश के बावजूद हजारों रेलकर्मी धरना स्थल पर पहुंचे और “रेलवे बचाओ, सीएलडब्ल्यू बचाओ, रोजगार बचाओ” के नारों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री अनुज कुमार ने किया. धरना के दौरान वक्ताओं…
सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग बच्चियों के फरार होने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी लापरवाही स्वीकार की है. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने साफ तौर पर माना कि एजेंसी द्वारा तय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था, जिस कारण दोनों बच्चियां बालिका गृह से फरार हो गईं. उपायुक्त ने कहा कि फिलहाल प्रशासन और पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस लाना है. उन्होंने बताया कि दोनों की तलाश लगातार जारी है, लेकिन घटना के 72 घंटे बाद भी बच्चियों का…
जमशेदपुर: शहर में विभिन्न एसबीआई एटीएम में वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा गार्डों ने आरोप लगाया कि नई सुरक्षा एजेंसी द्वारा उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और बिना वैध कारण के कार्य से हटा दिया गया है. सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से एसबीआई एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. पहले वे WWSO कंपनी के अधीन कार्यरत थे, लेकिन 1 मई 2026 से नई सुरक्षा एजेंसी CISS ने कार्यभार संभाल लिया. इसके बाद…
जमशेदपुर: पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान संचालक पर राशन वितरण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. राशन कार्डधारियों ने दुकानदार ललिता खंडापातर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनका लाइसेंस रद्द करने की अपील की है. ग्रामीणों का आरोप है कि काशीडीह गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान से पंचायत के अधिकांश लाभुक राशन प्राप्त करते हैं, लेकिन पिछले चार माह दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च का राशन अब तक उन्हें नहीं मिला है. कार्डधारियों का कहना है कि दुकानदार द्वारा ई-पॉश मशीन में फिंगरप्रिंट लेकर पर्ची दे दी जाती…
जमशेदपुर: टाटा कंपनी की लीज नवीकरण प्रक्रिया को लेकर विस्थापित रैयतों और मूलवासी संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है. झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के बैनर तले 18 मौजा के मूल रैयत, खतियानधारी आदिवासी एवं मूलवासी विस्थापितों ने सरकार और जिला प्रशासन से अपने अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग की है. मंच की ओर से कहा गया है कि टाटा कंपनी की स्थापना के दौरान जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उनका पहले व्यापक सर्वे कराया जाए. विस्थापितों को प्रमाण पत्र, पुनर्वास, उचित मुआवजा, नौकरी और जमीन वापसी की गारंटी दी जाए. मंच का कहना…
जामताड़ा: महिला थाना में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना परिसर में रखी गयी एक महिला अचानक लापता पायी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और महिला की तलाश में शहर से लेकर रेलवे स्टेशन तथा आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन शुरू कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, रायगढ़ निवासी उषा यादव नामक महिला बीते दिनों भटकते हुए करमाटांड़ पहुंच गयी थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर जामताड़ा महिला पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर बुधवार को महिला थाना लाया था. पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ कर उसके…