- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ईटाकुदार पंचायत के सुरताडीह गांव में युवा संघ समिति सुरताडीह के तत्वावधान में भव्य छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया. ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव ने क्षेत्र की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लेकर छऊ नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया. देर रात शुरू हुआ यह आयोजन पूरी रात रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चलता रहा और सुबह तक दर्शकों की भारी भीड़ बनी रही. महोत्सव का उद्घाटन छोटादवना पंचायत के पूर्व उप मुखिया एवं…
जामताड़ा: जिले के रूपनारायणपुर सब्जी बाजार में रविवार की आधी रात भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया. अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बाजार की 16 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत मछली बाजार के समीप स्थित एक स्टॉल से हुई. बाजार में बड़ी मात्रा में रखे चावल, केरोसिन और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई. कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने आसपास की दुकानों को…
जामताड़ा. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के चरकपानी गांव निवासी शाहजहां शेख (करीब 45 वर्ष) की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भातुपुर के समीप हुई. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहां शेख जड़ी-बूटी की दवा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. रविवार को वह मार्गोमुंडा हटिया में दवा बेचने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया. बताया जाता है कि भातुपुर के पास…
कांड्रा: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित बी डिवीजन लीग 2025-26 के फाइनल मुकाबले में चैंपियंस क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट्स क्लब बी को 7 विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. कांड्रा स्थित एसकेजी मैदान में खेले गए इस मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी चैंपियंस क्रिकेट क्लब की टीम ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट्स क्लब बी को 24.1 ओवर में 137 रन पर समेट दिया. स्टूडेंट्स क्लब बी की ओर से अमन मिश्रा और रौशन कुमार ने 33-33…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर में रविवार को झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले उप राजस्व निरीक्षकों ने बैठक कर जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. इसमें जिले के सभी नौ प्रखंडो के उप राजस्व निरीक्षक शामिल हुए. देखते ही देखते बैठक प्रदर्शन में बदल गई और कर्मचारियों ने लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया. संघ के सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि गणना कार्य के तहत विभिन्न गांवों में व्यापक सर्वेक्षण और गणना का कार्य कराया गया था. कार्य पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां भादूडीह स्थित HLM फ्यूल पंप के समीप दो ऑटो के बीच आमने- सामने की जोरदार टक्कर में चालकों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांडिल से चार यात्रियों को लेकर जमशेदपुर जा रहा एक ऑटो सुबह करीब 8 बजे भादूडीह के पास पहुंचा था. इसी दौरान चिलगु की ओर से कथित रूप से गलत दिशा में आ रहे दूसरे ऑटो को देखकर चालक वाहन को बचाने का प्रयास करने लगा. हालांकि…
कपाली: नगर परिषद द्वारा डांगरडीह पॉलिथीन ग्राउंड के समीप करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सब्जी मार्केट आज अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों को एक व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए इस आधुनिक मार्केट में वर्तमान समय में केवल दो से तीन दुकानें ही संचालित हो रही हैं, जबकि अधिकांश दुकानें खाली पड़ी हैं। जिस बाजार को क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी, वह आज लगभग वीरान नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद ने सड़क किनारे लगने…
कांड्रा: गम्हरिया पावर सबस्टेशन सिस्टम-3 के फीडर संख्या-6 से जुड़े उपभोक्ता इन दिनों लगातार बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं. क्षेत्र में बार-बार बिजली कटने और घंटों आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौली जारी है. कई बार घंटों तक बिजली नहीं रहने से घरों में लगे इनवर्टर और बैटरियां भी जवाब देने लगी हैं. भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं के अनुसार, क्षेत्र के चौक-चौराहों और…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनिष कुमार ने शनिवार को सोनुआ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और कक्षों का भ्रमण किया तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने दवा भंडार का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए जीवन रक्षक दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली. इसमें एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज वेनम और टिटनेस टॉक्साइड जैसी आवश्यक दवाओं…
जामताड़ा : जिले के फुलजोरी ग्राम में प्रस्तावित पत्थर खनन एवं क्रशर संचालन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि फुलजोरी मौजा में पुनः पत्थर खनन और क्रशर संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे पर्यावरण, कृषि और प्राकृतिक संतुलन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. ग्रामीणों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि फुलजोरी क्षेत्र में पूर्व में भी पत्थर खदान संचालित की गई थी. खदान की लीज अवधि समाप्त होने के बाद…