Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के लकोनिया मोड़ के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से सड़क किनारे टहल रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान परीक्षित दत्त के रूप में हुई है. घटना उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षित दत्त शनिवार सुबह अपने घर के पास सड़क किनारे टहल रहे थे. इसी दौरान चिरुड़ीह गांव का एक नाबालिग युवक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए वहां पहुंचा और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि परीक्षित…

Read More

मनोहरपुर:जराईकेला थाना क्षेत्र के सागजोड़ी गांव स्थित अजम्बर चौक के समीप एक कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, सागजोड़ी गांव निवासी शंकर भूमिज का पुत्र हरीश भूमिज (14) शनिवार को अपनी छोटी बहन के साथ नहाने के लिए कुएं पर गया था. इसी दौरान नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में गिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर तक हरीश पानी से बाहर नहीं निकला…

Read More

जामताड़ा: जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर भू-माफियाओं के बढ़ते मनोबल का मामला सामने आया है. भैयाडीह निवासी मानस प्रसाद तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी खेती योग्य जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन घेराबंदी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सचिन पाठक, मनोज पाठक (पिता शंकर पाठक) सहित कुछ बाहरी लोग विवादित जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य करवा रहे हैं. पीड़ित का कहना है कि असामाजिक तत्वों को बुलाकर दबाव बनाने और भय का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा…

Read More

जामताड़ा: साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का अधिकारी बताकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. जानकारी के अनुसार, एसपी के निर्देश पर साइबर अपराध थाना के पुलिस निरीक्षक प्रकाश सेठ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक वैभव सिंह सहित एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ से ईदगाह जाने वाली पक्की सड़क के किनारे रानीटांड़ गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के…

Read More

चांडिल: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के ईचाडीह पंचायत अंतर्गत बकारकुड़ी गांव में शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान ग्रामीणों को डायन प्रथा, बाल विवाह, बच्चा चोरी से जुड़ी अफवाहों, साइबर अपराध, डायल-112 आपातकालीन सेवा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों और अफवाहों के प्रति लोगों को जागरूक करना था. तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अंधविश्वास पर…

Read More

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कारोबारी को धमकाते हुए उनके गले पर चाकू सटा दिया और विरोध करने पर घायल कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार टाउन निवासी सुजीत झा ईंट-बालू का कारोबार करते हैं. शनिवार को वह अपने स्टॉक यार्ड पहुंचे थे. इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार…

Read More

चांडिल : कुडुकतुपा निवासी चंपाई मांझी नरसिंह इस्पात कंपनी में कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना में उनकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी जिसके बाद इलाज के दौरान उनका एक पैर काटना पड़ा. उनका उपचार वर्तमान में टाटा मेन हॉस्पिटल टीएमएच में चल रहा है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित कंपनी कार्यालय में पीड़ित चंपाई मांझी की पत्नी फूकमती मांझी, परिजन तथा कंपनी प्रबंधन के बीच समझौता संपन्न हुआ. बैठक में कंपनी की ओर से डायरेक्टर अजय सिंह उपस्थित रहे. इस समझौते को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के जिला…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिले के गम्हरिया प्रखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, गम्हरिया ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को पत्र भेजकर दोनों कर्मियों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. जारी पत्र के अनुसार यूपीएचसी सापड़ा में कार्यरत स्वास्थ्य सहिया रीता देवी को मतदान केंद्र संख्या-166 का बीएलओ बनाया गया था. आरोप है कि उन्होंने अपने मतदान केंद्र से संबंधित कार्यों का निर्वहन नहीं किया. कार्यालय द्वारा कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद उन्होंने बीएलओ…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की और सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने…

Read More

आदित्यपुर: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-2, आदित्यपुर द्वारा रविवार 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रखने की सूचना जारी की गई है. विभाग ने बताया है कि आवश्यक मेंटेनेंस कार्य, पेड़ों की छंटाई और जंपर जोड़ने जैसे कार्यों को लेकर यह शटडाउन लिया जाएगा. जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आदित्यपुर-03 फीडर के अंतर्गत आने वाले झुरकुली, दुधा एवं झार गोविंदपुर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान टाटा स्टील ग्रोथशॉप द्वारा अपने क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य किया…

Read More