- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बागशीसा गांव निवासी हेमंत कुमार साहा (28) को फर्जी दस्तावेज तैयार करने और लोगों से पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, हेमंत कुमार साहा पर जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों से रुपये लेने का आरोप है. इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर पाकुड़ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.…
रांची: देशभर में NEET UG-2026 परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. परीक्षा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन और विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में भारतीय वायुसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस व्यवस्था को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर सवाल उठाए हैं. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और इसके लिए वह बधाई के पात्र है. हालांकि उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के सफल संचालन के लिए रक्षा मंत्रालय और वायुसेना की मदद…
जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रोटरैक्ट क्लब ने सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वार्षिक सम्मान समारोह 2025- 26 में एक साथ 15 प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं. इस उपलब्धि के साथ क्लब ने न केवल विश्वविद्यालय बल्कि झारखंड का भी गौरव बढ़ाया है और दक्षिण एशिया के उत्कृष्ट रोटरैक्ट क्लबों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. समारोह में क्लब द्वारा संचालित सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी परियोजनाओं की विशेष सराहना की गई. वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने, जरूरतमंदों की सहायता करने, सामाजिक जागरूकता फैलाने और युवाओं को सेवा कार्यों…
सरायकेला: नगर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता एम.एल. गिलुवा, कनीय अभियंता प्रकाश गुप्ता तथा नगर प्रबंधक सुमित सुमन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में वार्ड संख्या 10 के बजरंगबली मंदिर से दुर्गा मंडप तक, कंसारी टोला से अटल क्लिनिक तक तथा वार्ड संख्या 6 के थाना चौक से पुराने बस स्टैंड तक के उन क्षेत्रों की समीक्षा की गई, जहां…
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित नागाडीह मैदान में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को समय रहते विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है. जानकारी के अनुसार, 21 जून की रात करीब 11:50 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नागाडीह मैदान में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों…
जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम इकाई ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठ रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. सोमवार को जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ईंधन के नमूनों की वैज्ञानिक जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के कई क्षेत्रों से वाहन चालकों और उपभोक्ताओं की शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित ई-20 मानक का पालन नहीं…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के तुरामडीह स्थित नांदूप गांव में सोमवार को उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे. इस दौरान पारंपरिक ग्रामसभा के लोगों ने उनका जोरदार विरोध किया और उन्हें तथा उनके समर्थकों को यूसील प्रबंधन का दलाल बताते हुए पुतला दहन किया. ग्रामसभा के सदस्यों ने क्षेत्र को पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र बताते हुए आरोप लगाया कि आदिवासियों के अधिकारों और हितों की अनदेखी की जा रही है. दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर प्रखंड में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 103 दिनों से आंदोलनरत रोजगार सेवकों ने सोमवार को अपना आंदोलन समाप्त करते हुए पुनः कार्यभार ग्रहण कर लिया. रोजगार सेवक संघ के नेतृत्व में सभी रोजगार सेवक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर अपने-अपने कार्यों में योगदान दिया. रोजगार सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम पंडित के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने कार्यालय में योगदान किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा था, जिसके कारण मनरेगा सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं का संचालन प्रभावित हो…
जामताड़ा: सदर अस्पताल से इलाजरत एक मरीज के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. मरीज के गायब होने से अस्पताल प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया है. सबसे हैरानी की बात यह रही कि मरीज की पत्नी, जो अटेंडर के रूप में उसके साथ मौजूद थीं, गहरी नींद में सोती रहीं और सुबह आंख खुलने पर पति को बेड से गायब पाया. जानकारी के अनुसार, लापता मरीज की पहचान अशोक चक्रवर्ती के रूप में हुई है. सोमवार सुबह पत्नी ने अस्पताल परिसर में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. इसके बाद…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड स्थित अभिषेक जुबली चाय दुकान के पास 19 जून की रात हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन और एक 7.65 एमएम का खोखा भी बरामद किया है. सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में साकची थाना कांड संख्या 49/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 308(4) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को…