- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने डकैती समेत कई संगीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी सारिक साह उर्फ घेघा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पेट्रोल पंप डकैती सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने क्षेत्र में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.…
सरायकेला: जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच सड़क सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. एक ओर ट्रैफिक पुलिस हेलमेट, लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच के नाम पर बाइक और स्कूटी चालकों पर लगातार कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर ओवरलोड ट्रक, हाइवा और अन्य भारी वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आम लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर सड़क हादसों की असली वजहों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी. जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर समय-समय पर बैठकें होती हैं, जागरूकता…
सरायकेला: थाना क्षेत्र के कोलाबिरा में सोमवार तड़के तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए. जानकारी के अनुसार, हाथीटांड़ निवासी शंभू चरण महतो कदमा से दुगनी की ओर दवा लेने जा रहे थे. उनके साथ रापचा निवासी फुलसरी महतो बाइक पर सवार थीं. कोलाबिरा के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार…
जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टेल्को स्थित हिल व्यू स्कूल में रविवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु निरंजन सिंह के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास से हुई. उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया. इस दौरान उन्होंने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाता है. …
जमशेदपुर: सूड़ी समाज कोर कमेटी ने समाजसेवी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सनत मंडल को सर्वसम्मति से सूड़ी समाज, झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. उनकी निर्विरोध नियुक्ति की घोषणा के साथ ही समाज के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है. परसुडीह निवासी सनत मंडल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल को देखते हुए कोर कमेटी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सनत मंडल के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत महतोड़ीह गांव में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज गरज-चमक और बारिश के बीच ढीभी तालाब के समीप बांस के एक झुंड पर आसमानी बिजली गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वज्रपात की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. जानकारी के अनुसार, कोरीडीह वन से हेठटोला जाने वाले पीसीसी मार्ग के किनारे स्थित बांस के झुंड पर अचानक वज्रपात हुआ. बिजली गिरते ही बांस के झुंड में आग लग गई और वहां से धुआं उठने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों ने…
जमशेदपुर: बिहार में भरत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत के विरोध में रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर टाटानगर मंडल कांग्रेस कमिटी के बैनर तले विरोध- प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने किया. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति को न्यायिक प्रक्रिया के बिना मौत के घाट उतारना कानून और संविधान की भावना के खिलाफ है. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र स्थित माहुलडीहा जाहेर स्थल से रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र निवासी शालीग्राम यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस…
गम्हरिया: सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर रविवार को गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा, सेवा और मानवता का अनूठा संगम देखने को मिला. इस अवसर पर गुरु अर्जुन देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धालुओं ने अरदास की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा परिसर के बाहर छबील लगाकर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के बीच ठंडा शर्बत, चना तथा अन्य प्रसाद का वितरण किया गया. भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया.…
जामताड़ा: जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत आसानबेरिया पंचायत के आसानबेरिया गांव में रविवार को वज्रपात की घटना ने एक गरीब किसान के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया. अचानक गिरी आसमानी बिजली की चपेट में आने से किसान रामदेव सोरेन का एक बैल मौके पर ही मर गया. इस घटना से उनकी खेती और आजीविका पर संकट गहरा गया है. जानकारी के अनुसार, रामदेव सोरेन आर्थिक रूप से कमजोर किसान हैं और खेती ही उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत है. उनके पास खेती के लिए दो बैल थे. रविवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों बैलों को…