- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA) के 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जामताड़ा स्थित बाल गृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी सुरक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देना था. कार्यक्रम की शुरुआत डीएलएसए जामताड़ा के सचिव पवन कुमार ने की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को जन्म के साथ ही जीवन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और समुचित विकास का अधिकार प्राप्त होता है. उन्होंने बताया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए टीकाकरण, पौष्टिक आहार, स्वच्छ…
जामताड़ा: जिले के फतेहपुर- जामताड़ा मुख्य सड़क पर मुरीडीह के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने- सामने की टक्कर में एक युवक घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा- तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं, तभी उनकी आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिर पड़े. हादसे में अमन मंडल घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल उनकी मदद कर उपचार के लिए अस्पताल…
आदित्यपुर: एक ओर देशभर में अवैध खनन और बालू भंडारण पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियम प्रभावी हैं, वहीं दूसरी ओर आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सुवर्णरेखा नदी के सांपड़ा घाट के समीप इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. आरोप है कि बालू माफिया नदी किनारे मैदान में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध भंडारण कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, सांपड़ा घाट के आसपास कई स्थानों पर बालू के बड़े-बड़े ढेर लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में इन भंडारित बालू की ऊंचे दामों पर…
जामताड़ा: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव 2026 के तहत जामताड़ा शाखा में विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान और मतगणना संपन्न हुई. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने खुशी जताई. अध्यक्ष पद के चुनाव में गौतम कुमार झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अल्फ्रेड मरांडी को 54 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की. वहीं सचिव पद पर राजन टूडू ने मनोज कुमार को 44 मतों से हराया. उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मयंक हर्ष ने दीपक यादव को 403 मतों के बड़े अंतर से पराजित…
चांडिल: सिंहभूम कॉलेज सभागार में आगामी 25 जून को संताली भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति पर केंद्रित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम साहित्य अकादमी, नई दिल्ली एवं जुवान ओनोलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. इसमें देशभर के संताली साहित्यकार, शोधकर्ता और युवा रचनाकार भाग लेंगे. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य संताली भाषा, साहित्य और क्षेत्रीय लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में संताली भाषा के विकास, साहित्यिक योगदान और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार- विमर्श किया जाएगा. …
चाईबासा: सोनुआ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया. कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के आवास पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर पूर्व विधायक सह चक्रधरपुर भाजपा अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा. उनका बलिदान देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा.…
आदित्यपुर: स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में मंगलवार को भाजपा आदित्यपुर मंडल की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला. पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि…
जमशेदपुर: सोमवार देर रात कथित आदिवासी नेता दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. सबसे अधिक चर्चा उस मामले की हो रही है, जिसमें एक महादलित परित्यक्त महिला ने दिनकर कच्छप पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था. जानकारी के अनुसार बिरसानगर थाना में 5 मार्च 2024 को दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2013 में उसकी सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी, लेकिन बाद में पति ने उसे छोड़ दिया. उसका एक…
जमशेदपुर: मानगो निवासी आरती मेघवाल ने साकची बसंत सिनेमा के पीछे स्थित सब्जी मंडी के दो दुकानदारों पर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का ब्रेसलेट गायब करने का आरोप लगाते हुए साकची थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता आरती मेघवाल के अनुसार, सोमवार शाम वह एक ज्वेलरी शोरूम से नया ब्रेसलेट खरीदने के बाद साकची सब्जी मंडी पहुंची थीं. सब्जी खरीदने के दौरान उन्होंने अपने पर्स से पैसे निकालकर दुकानदार को भुगतान किया. इसके बाद जब वह अपनी गाड़ी के पास पहुंचीं और पर्स की जांच…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल- पारडीह रोड स्थित इलाईट सहाना प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली के तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 65 किलो कॉपर तार बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आजादनगर थाना कांड संख्या 53/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मोहम्मद शाहरुख उर्फ उमर शाहरुख…