- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलाए जाने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR- Special Intensive Revision) 2026 अभियान को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार को जामताड़ा शहर स्थित जेबीसी प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को SIR अभियान की पूरी प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी गई. छात्रों से अपील की गई कि वे अपने घर…
सरायकेला: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड की जिला इकाई ने सोमवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. जिला मुख्यालय परिसर के बाहर आयोजित बैठक में राशन दुकानदारों ने समस्याओं पर चर्चा की और बाद में उपायुक्त के माध्यम से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव, झारखंड सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की. बैठक में डीलरों ने कहा कि वे वर्षों से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और अन्य योजनाओं के तहत लाखों लाभुकों तक नियमित रूप से खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं,…
सरायकेला: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब मरीजों के अनुभव में भी दिखने लगा है. नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अपने नियमित साप्ताहिक निरीक्षण के तहत सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से इलाज, दवा, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान अधिकांश मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में मिल रहे उपचार, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार और स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया. इसे…
पटना: अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को रेत कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, हॉलीवुड (कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका) द्वारा ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (मानद डॉक्टरेट) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि के साथ वह रेत कला के क्षेत्र में इस सम्मान को प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट बताए जा रहे हैं. विश्वविद्यालय की सीनेट ने शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों के तहत यह सम्मान मधुरेंद्र कुमार को रेत कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने, विश्व शांति का संदेश देने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा…
जमशेदपुर: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. ताजा मामला जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल का है, जहां गंभीर रूप से घायल एक मरीज को रांची स्थित रिम्स रेफर किए जाने के बावजूद समय पर सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने का आरोप सामने आया है. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे सरायकेला निवासी विजय बानरा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान सरायकेला कोर्ट के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल…
जमशेदपुर: सिविल कोर्ट में सोमवार को सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल निवासी पत्रकार विश्वरूप पांडा ने पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह द्वारा दायर मानहानि मामले में आत्मसमर्पण किया. मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रितु कुजूर की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ओझा ने पत्रकार की ओर से पक्ष रखा, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी. जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने वर्ष 2024 में एक समाचार पोर्टल पर प्रकाशित खबर को लेकर विश्वरूप पांडा के खिलाफ मानहानि का शिकायतवाद दायर किया था. शिकायत…
जमशेदपुर: शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र साकची स्थित शालीमार मार्केट में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई. कथित रंगदारी की मांग का विरोध करने पर बदमाशों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक शालीमार मार्केट पहुंचे और एक पान दुकान से गुटखा व सिगरेट लेने के बाद दुकानदार से 500 रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे. दुकानदार द्वारा विरोध किए जाने पर आसपास के लोग…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आमतौर पर किराएदारों के साथ होने वाले विवाद के उलट एक बुजुर्ग मकान मालकिन को अपने ही किरायेदार की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. हालांकि मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर किरायेदार से मकान खाली करा दिया. जानकारी के अनुसार डीवीसी मोड़ स्थित सनराइज एनक्लेव के समीप रहने वाली बुजुर्ग महिला वैदेही शर्मा ने वर्ष 2023 में जादूमणि साहू को अपना मकान किराये पर दिया था. एग्रीमेंट की अवधि समाप्त होने…
जामताड़ा: मानवता की सेवा और “रक्तदान महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) जामताड़ा सदर तथा ‘पलाश’ ब्रांड के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया. रक्तदान शिविर में JSLPS की पूरी प्रशासनिक टीम ने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया. जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल रंजन, जिला प्रबंधक उत्तम…
जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाझरिया के समीप स्थित जामुनतर गांव में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के लोगों को इलाके से तेज दुर्गंध आने का एहसास हुआ. इसके बाद ग्रामीण आसपास खोजबीन करने पहुंचे, जहां झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला. घटना की सूचना तत्काल करमाटांड़ थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी पुलिस…