इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
पटना: अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को रेत कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, हॉलीवुड (कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका) द्वारा ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (मानद डॉक्टरेट) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि के साथ वह रेत कला के क्षेत्र में इस सम्मान को प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट बताए जा रहे हैं.
विश्वविद्यालय की सीनेट ने शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों के तहत यह सम्मान मधुरेंद्र कुमार को रेत कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने, विश्व शांति का संदेश देने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कला को नई पहचान दिलाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
यह सम्मान 26 जून 2026 को अमेरिका के हॉलीवुड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया. सम्मान प्रमाणपत्र पर विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर डॉ. सांग वॉन पार्क तथा रजिस्ट्रार क्युंग बाई एन के हस्ताक्षर अंकित हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस सम्मान का पंजीकरण संख्या AIU/6054/2026 है.
मधुरेंद्र कुमार की इस उपलब्धि को भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है. कला जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सम्मान पर बधाई देते हुए इसे भारतीय कला और संस्कृति के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण अवसर बताया है.