Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल स्थित पारडीह रांगाखेलना में संयोग सेवा फाउंडेशन के कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उत्क्रमित मध्य विद्यालय फदलोगोडा की प्रधानाध्यापिका मीनू, समाजसेवी तरुण महतो और गोपेश महतो ने फीता काटकर किया. अतिथियों ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान और जनसेवा जैसे कार्य समाज के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. फाउंडेशन के निदेशक सजल महतो और आकाश महतो ने बताया…

Read More

सरायकेला: भगवान श्री जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा महोत्सव की धार्मिक परंपराओं की शुरुआत देव स्नान पूर्णिमा के साथ हो गई है. सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा का पवित्र स्नान कराया गया. स्नान के बाद महाप्रभु को परंपरा के अनुसार खट्टा भोग अर्पित किया गया. धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं और अगले 15 दिनों तक अनसर गृह में विश्राम करते हैं. इस अवधि को अनसर या अनवासर कहा जाता है. इस दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर…

Read More

जामताड़ा: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा सोमवार को शंकरपुर- मथुरापुर सेक्शन में ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा. इसके लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 3 घंटे 30 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस ब्लॉक के कारण तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इनमें 63546 जसीडीह- अंडाल MEMU पैसेंजर, 63509 बर्द्धमान- झाझा MEMU पैसेंजर और 63510 झाझा- बर्द्धमान MEMU पैसेंजर शामिल हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और अपनी यात्रा योजना…

Read More

जामताड़ा: रेलनगरी चित्तरंजन में रविवार की शाम कला, साहित्य और संगीत के नाम रही. श्रीलता इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में आयोजित रवीन्द्र- नजरुल सांस्कृतिक संध्या में साहित्य प्रेमियों, कलाकारों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर और विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने रवीन्द्र संगीत, नजरुल गीति, समूह नृत्य और कविता पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया. कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. …

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. निश्चितपुर स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घंटी आधारित शिक्षिका बंदना महतो को जोरदार टक्कर मार दी. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय बंदना महतो एसएस प्लस-2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने के लिए जा रही थीं. इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तोरलो गांव के मारिसाई टोला में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी ही बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, आरोपी रमाय बिरूवा उर्फ लुगुन शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घरवालों के साथ गाली-गलौज और मारपीट…

Read More

जमशेदपुर: शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर-10, आजाद पथ, बारीडीह बस्ती स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के समीप रविवार शाम करीब 5:30 बजे दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अपराधी लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली R15 बाइक से पहुंचे थे. वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने करीब 10 मिनट तक इलाके की रेकी की और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी. इसके बाद दोनों किराना…

Read More

जामताड़ा: राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रविवार को सदर अस्पताल से जिलेव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया. जिला उपायुक्त आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की और नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई. उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी गांवों और पंचायतों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. पहले दिन बूथ दिवस के अवसर पर जिले के 937 बूथों पर पोलियो की खुराक उपलब्ध कराई गई. इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हजरत मुहम्मद के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पी.बी. रोड, जुगसलाई निवासी नीलुफर हुसैन ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर नाज़िया इलाही के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि नाज़िया इलाही द्वारा हजरत मुहम्मद की शान में कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. आवेदन में कहा गया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में तनाव तथा कानून-…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित डोबो पार्किंग के समीप रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो (JH05DH 5451) में चार से पांच युवक सवार थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में सवार कुछ युवक नशे की हालत में थे. तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर…

Read More