इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
खरसावां: कुचाई प्रखंड के मरांगहातु गांव में स्वर्गीय लांडू सोय की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों. जनप्रतिनिधियों तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर स्वर्गीय लांडू सोय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उन्होंने स्वर्गीय लांडू सोय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा. पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए.
अपने संबोधन में मीरा मुंडा ने कहा कि स्वर्गीय लांडू सोय समाज और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे. उन्होंने सामाजिक एकता. जनसेवा तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों की स्मृतियां समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं.
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि स्वर्गीय लांडू सोय ने अपने संघर्ष और सेवा भाव से क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी. उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है. वहीं पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि स्वर्गीय लांडू सोय का जीवन सामाजिक समर्पण और जनकल्याण का प्रतीक था. उनकी पुण्यतिथि पर उनके विचारों और कार्यों को स्मरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय लांडू सोय के जीवन. व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर विजय महतो. जींगी हेंब्रम. दुलाल स्वासी. प्रदीप सिंह देव. लुदरी हेंब्रम. दास सोय. सतेंद्र कुम्हार. गणेश राम मुंडा. लखीराम मुंडा. धर्मेंद्र सांडिल. आसु मुंडा. गुरूचरण मुंडा. लुबूराम सोय. रमंती हेंब्रम. बिनिता सोय. सोहराय सोय. बुधु ताला. माई सोय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण. सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.