इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
बोकारो: बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रेडमार्क विवाद को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. चोरा बस्ती स्थित कान्हा फूड प्रोसेसिंग नमकीन एवं फिंगर पापड़ फैक्ट्री पर फूड इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया है. कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
जांच के दौरान अधिकारियों को फैक्ट्री के पास भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI.) का लाइसेंस मिला. हालांकि जिस ट्रेडमार्क नाम से उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे थे, उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए.
बताया गया कि यह कार्रवाई ‘ओम’ ब्रांड की लीगल टीम के आईपी इन्वेस्टिगेशन रीजनल ऑफिसर ततन बनर्जी की शिकायत पर की गई. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब दो वर्षों से ‘श्री ओम’ नाम से ऐसे उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं, जो ‘ओम’ ब्रांड से मिलते-जुलते हैं. इससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और मूल ब्रांड के कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेडमार्क विवाद उनके विभाग के अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है. विभाग ने केवल खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए नमकीन और अन्य उत्पादों के सैंपल लिए हैं तथा एहतियातन फैक्ट्री को सील किया गया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं कान्हा फूड प्रोसेसिंग के संचालक मिथिलेश प्रसाद ने आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि ‘श्री ओम’ नाम से ट्रेडमार्क के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले ही किया जा चुका है. उनका कहना है कि शिकायतकर्ता के पास ‘ओम’ नाम का ट्रेडमार्क है, जबकि उनका आवेदन ‘श्री ओम’ नाम के लिए है.
फिलहाल फैक्ट्री सील है और खाद्य पदार्थों के सैंपल प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं. अब जांच रिपोर्ट तथा ट्रेडमार्क से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.