- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड में लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति और विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को तिरुलडीह बिजली फीडर कार्यालय में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में जिला कार्यपालक अभियंता (विद्युत) के साथ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में खुले बिजली तारों की जगह केबल लगाने, जर्जर खंभों को बदलने, नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने, पर्याप्त लाइनमैन की नियुक्ति, बिजली बिल वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा तिरुलडीह फीडर में अनुभवी कर्मियों की तैनाती की मांग उठाई गई. इसके अलावा…
जामताड़ा: पटना- हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस में बाल तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ और बालगृह की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, तस्कर झाझा स्टेशन से बच्चों को ट्रेन के डी-17 कोच में लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे, जहां उनसे बाल श्रम कराए जाने की आशंका है. सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ और बालगृह की टीम ने चितरंजन रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभियान चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. बालगृह के…
बोकारो: पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से एक सोने का लॉकेट. दो मोटरसाइकिल. 4,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भोला दास को उड़ीसा के जाजपुर जिले के पुरवाकोटे गांव से गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क कई…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गियारी ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि नियमित गश्ती, पुराने अपराधियों की धरपकड़, एंटी ड्रग अभियान और कानून- व्यवस्था को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होगा. गुरुवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी आदित्यपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने जमशेदपुर के डीडी (डबल डाउन) बार में हुए करणी सेना युवा मोर्चा, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने अब तक…
जमशेदपुर: रोटरैक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की ओर से सिमुरडांगा हाई स्कूल में डिजिटल शिक्षा 2.0 परियोजना का शुभारंभ किया गया. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग के अनुरूप कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान की बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें. परियोजना के प्रथम सत्र में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, उसके उपयोग, डिजिटल साक्षरता तथा अन्य आवश्यक तकनीकी विषयों की जानकारी दी गई. इस दौरान 10 से 12 रोटरैक्ट स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक एवं रोचक…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. नए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पदभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर कानून- व्यवस्था को चुनौती दे दी. घटना टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड की है. जानकारी के अनुसार बिरसानगर जोन नंबर-1बी निवासी अशीम बनर्जी देर रात मानगो से अपने घर लौट रहे थे. रात करीब 12 बजे तीन बाइक सवार अपराधियों ने उनकी चलती बाइक को रोककर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. …
सरायकेला/ जमशेदपुर: कभी- कभी एक घटना केवल हत्या नहीं होती, वह पूरे सिस्टम की परीक्षा बन जाती है. हिमांशु सिंह हत्याकांड भी ऐसा ही मामला है. इस घटना ने पुलिस व्यवस्था, प्रशासनिक संवेदनशीलता, राजनीतिक जवाबदेही और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को कठघरे में खड़ा कर दिया. एक युवा की मौत ने दो जिलों की कानून- व्यवस्था को हिला दिया और अंततः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के इतिहास का शायद सबसे बड़ा प्रशासनिक फैसला लेना पड़ा. मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक को पद से हटाकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता…
जामताड़ा: चित्तरंजन स्थित चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) में एक्ट अप्रेंटिस भर्ती को लेकर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. सीएलडब्ल्यू टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर ने फिटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के 19 एक्ट अप्रेंटिस की प्रशिक्षण अवधि बीच में ही समाप्त करने का आदेश जारी किया है. 1 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार संबंधित प्रशिक्षुओं को 30 जून के बाद प्रशिक्षण जारी रखने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि आदेश में इस कार्रवाई के पीछे का कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार सभी प्रभावित प्रशिक्षु…
जामताड़ा : अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष, त्याग और बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को आज भी उनका वास्तविक सम्मान नहीं मिला है. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने खून-पसीने से झारखंड राज्य की नींव रखी, वही आज उपेक्षा, आर्थिक तंगी और पहचान के संकट से जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को मुफ्त सहायता नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों पर उनका संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए. बुधवार देर शाम मिहिजाम पहुंचे पुष्कर महतो ने गुरुवार को…
सरायकेला: चांडिल रेलवे स्टेशन परिसर में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मचारी की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद रेलवे कॉलोनी समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतका की पहचान पम्मी तिवारी के रूप में हुई है, जो रेलवे कर्मचारी अनंत तिवारी की पत्नी थीं. जानकारी के अनुसार पम्मी तिवारी गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपने घर से रेलवे लाइन के उस पार स्थित रेलवे कॉलोनी में परिचितों से मिलने गई थीं. रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच वह वापस घर लौट रही…