Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की PGT सहायक आचार्य भर्ती प्रक्रिया के दौरान नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने स्वयं को JSSC से जुड़ा हुआ बताते हुए एक अभ्यर्थी से संपर्क किया. उसने दावा किया कि निर्धारित राशि देने पर उसकी नियुक्ति सुनिश्चित कराई जा सकती है. आरोपी ने अभ्यर्थी से…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई है. उल्लेखनीय है कि ट्रक संख्या MH12LT-8538 ने बाइक संख्या JH05DN-3281 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 22 वर्षीय मोहम्मद निसार, पिता मोहम्मद यूनुस, निवासी अंसार नगर, डेमडुबी (कपाली ओपी क्षेत्र) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय मोहम्मद रेहान, निवासी गौसनगर (कपाली ओपी क्षेत्र) को बेहतर इलाज के टीएमएच ले जाया गया. जहां इलाज के…

Read More

गम्हरिया: थाना क्षेत्र के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक संख्या MH12LT- 8538 ने बाइक संख्या JH05DN- 3281 सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर पीछे बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर काफी देर तक न एंबुलेंस पहुंची और न ही गम्हरिया थाना पुलिस, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने एक निजी कंपनी की एंबुलेंस को रोककर घायल युवक…

Read More

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में क्षत्रिय सामुदायिक भवन, कदमा में आयोजित हुई. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री सह रांची ग्रामीण प्रभारी नंदजी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटा शंकर पांडेय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, जिला संयोजक अंजन सरकार, प्रदेश आईटी एवं ईटी सेल कोल्हान प्रभारी सत्येंद्र…

Read More

जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के केरुवाडूंगरी पंचायत स्थित रीदय टोला के छोटे तालाब से करीब 60 वर्षीय रंजीत दास का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और इसकी सूचना सुंदरनगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान रंजीत दास के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड की गोलमुंडा पंचायत अंतर्गत निश्चिंतपुर गांव में चापाकलों से लाल रंग का गंदा पानी निकलने और वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. मंगलवार को ग्रामीणों ने खाली बर्तन चमकाकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सरकारी और निजी चापाकलों से वर्षों से लाल रंग का दूषित पानी निकल रहा है, जो पीने योग्य नहीं है. इससे गांव में स्वच्छ पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है. वहीं, गांव की सड़कें भी पूरी…

Read More

जामताड़ा: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए झाझा- सीतारामपुर रेलखंड के मथुरापुर स्टेशन की डाउन लाइन पर 11 दिनों तक साढ़े तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण तीन मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेल प्रशासन के अनुसार परमानेंट क्वालिटी रिपेयर स्कीम (PQRS) के तहत यह कार्य 9, 13, 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई तथा 3, 6, 10 एवं 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा. इन सभी दिनों में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. ब्लॉक के दौरान 63546 जसीडीह- अंडाल मेमू, 63509…

Read More

देवघर: श्रावणी मेला के दौरान कारोबारियों को डरा- धमकाकर रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सौरभ पलिवार के तीन गुर्गे हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैला रहे हैं और कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं. इस दौरान हथियार लहराने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सूचना के आधार पर एसपी के…

Read More

गिरिडीह: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुधीर साहू, निवासी कल्यानडीह, के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुधीर साहू शनिवार से घर से लापता थे. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पचम्बा थाना में उनकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी. इसके बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया. मंगलवार शाम बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर के पीछे शौच के लिए गए स्थानीय लोगों की नजर एक पेड़ से लटके शव पर…

Read More

हजारीबाग: पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 25 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि डांढ़ गांव में ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का…

Read More