
जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के केरुवाडूंगरी पंचायत स्थित रीदय टोला के छोटे तालाब से करीब 60 वर्षीय रंजीत दास का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.


मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और इसकी सूचना सुंदरनगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया.
मृतक की पहचान रंजीत दास के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
Edited By Sarita





