
गम्हरिया: थाना क्षेत्र के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक संख्या MH12LT- 8538 ने बाइक संख्या JH05DN- 3281 सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर पीछे बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.


घटना के बाद मौके पर काफी देर तक न एंबुलेंस पहुंची और न ही गम्हरिया थाना पुलिस, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने एक निजी कंपनी की एंबुलेंस को रोककर घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा.
हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल रहा. उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि ट्रक का चालक भागने में सफल गया. उधर घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है. मृतक बोलायडीह का रहने वाला बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
Edited By Sarita





