Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना पुलिस ने टोटो चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया टोटो भी बरामद कर लिया. दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजदेव सिंह (पिता- गुरदेव सिंह) एवं उपकार पासवान (पिता- स्वर्गीय राजेंद्र पासवान), दोनों निवासी हिल रोड, मिहिजाम के रूप में हुई है. बताया गया कि टोटो चोरी की घटना को लेकर मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.…

Read More

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की गई. बैठक में सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, एसडीपीओ और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. बैठक में बताया गया कि मई 2026 से अब तक 753 वारंटों का निष्पादन किया गया है, जबकि जून 2026 में 43 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधियों, सीमावर्ती क्षेत्रों के सक्रिय बदमाशों और हाल ही में जेल से छूटे…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार दोपहर करीब 2:55 बजे एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है. हालांकि छिनताई की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार ब्लैंकेट कंपनी के डिलीवरी बॉय कुश टुडू को दो वाहनों पर सवार तीन युवकों ने टोल प्लाजा के पास रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने उससे…

Read More

जामताड़ा: सालानपुर थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल के बनजेमिहारी ओसीपी परिसर में रविवार सुबह एक युवती का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव पत्थरों के बीच पड़ा मिला. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों की मदद से मृतका की पहचान शिवदासपुर निवासी रघुनाथ बाउरी की 26 वर्षीय पुत्री पूर्णिमा बाउरी के रूप में की गई. परिजनों के अनुसार, पूर्णिमा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर घर से निकल जाती थी, लेकिन…

Read More

जामताड़ा: जिले के सलानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ झारखंड के एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए किसी बड़ी आपराधिक साजिश की आशंका के मद्देनजर जांच में जुट गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर यादव (28) के रूप में हुई है. वह झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी-मैथन मोड़ का निवासी है. रविवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अदालत…

Read More

जामताड़ा: जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित स्व. राजीव रंजन मिश्रा मेमोरियल कबड्डी चैंपियनशिप का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ. पूरे टूर्नामेंट में ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत का दबदबा देखने को मिला. अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों का खिताब जीतकर डबल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 10 तथा बालक वर्ग की 8 टीमों ने हिस्सा लिया. बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत ने डेंजर क्लब को 38-27 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की. वहीं गर्ल हाई स्कूल की टीम…

Read More

आदित्यपुर: नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर डोली परवीन के बेटे शाहबाज खान (19) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 में गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार. शाहबाज खान आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है और वह राज्य के बाहर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर मंगाकर विभिन्न क्षेत्रों में उसकी सप्लाई और बिक्री करता था. उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में…

Read More

रांची: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से स्टूडेंट्स मैराथन का आयोजन किया गया. मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मैराथन के समापन पर महिला एवं पुरुष…

Read More

सरायकेला: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, सरायकेला- खरसावां इकाई की विशेष बैठक रविवार को सरायकेला स्थित मनसुख सदन, राधे गार्डेन में प्रदेश संयोजक मंगल सिंह बेसरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान संगठन का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से नए जिला पदाधिकारियों का चयन किया गया. संगठन के पुनर्गठन में पंचू मार्डी को जिला अध्यक्ष, इंद्रजीत महतो, नयन मणि दास एवं पार्वती हेस्सा को जिला उपाध्यक्ष, आलोक कुमार को जिला सचिव, श्रवण कुमार महतो को संयुक्त सचिव, घनश्याम महतो को जिला कोषाध्यक्ष, निराकर महतो को…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परसुडीह मंडल ने रविवार को थाना प्रभारी को मांग-पत्र सौंपकर कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और पुलिस गश्ती को लेकर चिंता जताई. भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि परसुडीह थाना क्षेत्र में हत्या, बलात्कार, चोरी, छिनतई, अड्डेबाजी, अवैध महुआ शराब की बिक्री तथा गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है. इससे आम लोगों में भय…

Read More