- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
- Jamshedpur JMM Protest जमशेदपुर: SIR के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
आदित्यपुर: आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने- चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, देवी- देवताओं की मूर्तियां, सिंदूर की डिब्बियां तथा करीब 50 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन नाग उर्फ रतन लोहार (23) तथा करन पात्रो (26) के रूप में हुई है. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार. 11 जुलाई को दर्ज चोरी के मामले में गठित विशेष टीम ने…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आसांगी मौजा की सरकारी जमीन पर विकास और विरोध आमने- सामने आ गया है. खाता संख्या-342. प्लॉट संख्या-276. रकबा 4.42 एकड़. भूमि की प्रकृति अनाबाद झारखंड सरकार. इसके बावजूद सरकारी जमीन पर पहले मंदिर निर्माण शुरू हुआ और अब जब जिला प्रशासन ने करीब 2.22 एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए 500 बेड का वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने हेतु जियाडा को हस्तांतरित किया तो विरोध का झंडा बुलंद कर दिया गया. सबसे बड़ा तथ्य यह है कि विरोध कर रहे ग्रामीणों के ज्ञापन में स्वयं स्वीकार किया गया है…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत श्यामा प्रसाद स्कूल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र- छात्राओं को सुरक्षा. कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना था. ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही निर्णय ले सकें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकें. कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और बताया कि दुर्घटना. अपराध. छेड़खानी. साइबर अपराध या अन्य आपात स्थिति में किस प्रकार संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा…
सरायकेला: जिले में कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को सरायकेला थाना पुलिस ने शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए. मार्च के दौरान आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं अड्डेबाजी, गुंडागर्दी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई. फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक- चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील…
सरायकेला: जिला शिक्षा विभाग में लंबे समय से चर्चा का विषय बने सांत्वना जेना प्रकरण ने अब नया मोड़ ले लिया है. इंडिया न्यूज़ वायरल में प्रमुखता से लगातार प्रकाशित हो रहे खबर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक के नेतृत्व में जांच समिति का गठन किया है. समिति को 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. जांच शुरू होते ही विभाग में हलचल तेज हो गई है और वर्षों पुराने दस्तावेजों व अभिलेखों की तलाश शुरू कर दी गई है. सूत्रों…
कांड्रा: सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में विशेष सड़क सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था अभियान चलाया गया. अभियान के तहत कांड्रा बाजार में आम नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सड़कों पर अवैध रूप से वाहन पार्क नहीं करने, दुकानों के बाहर अतिक्रमण से बचने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ और अड्डेबाजी नहीं करने की अपील की. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी में शनिवार शाम पीएचईडी विभाग की पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहां करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे एक अन्य मजदूर भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए. घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा- तफरी मच गई. घायल मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना श्री श्री मनोकामना शिव दुर्गा मंदिर के समीप उस समय हुई, जब पीएचईडी विभाग की ओर…
सरायकेला: आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को राजनगर बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया. फ़ूड सेफ़्टी ऑफिसर के नेतृत्व में होटल, ढाबा, मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. अचानक हुई कार्रवाई से बाजार के होटल संचालकों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार अपनी दुकानों की साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्री को व्यवस्थित करने में जुट गए. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रसोईघर की स्वच्छता, खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था, एक्सपायरी डेट वाले उत्पादों तथा भारतीय…
राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को राजनगर थाना क्षेत्र के तिलका मांझी चौक पर विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने किया. अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ- साथ ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई. पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक…
राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत टीटीडीह पंचायत के छोटा खीरी गांव में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. जिला परिषद मद से स्वीकृत करीब 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डीप बोरिंग सह जलमीनार निर्माण योजना का शिलान्यास जिला परिषद क्षेत्र संख्या-17 की सदस्य अमोदिनी महतो ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया. यह जलमीनार सानाराइज इंग्लिश स्कूल के सामने हरेकृष्णा महतो के घर के समीप बनाई जाएगी. योजना पूरी होने के बाद छोटा खीरी सहित आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा.…