
सरायकेला: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, सरायकेला- खरसावां इकाई की विशेष बैठक रविवार को सरायकेला स्थित मनसुख सदन, राधे गार्डेन में प्रदेश संयोजक मंगल सिंह बेसरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान संगठन का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से नए जिला पदाधिकारियों का चयन किया गया.


संगठन के पुनर्गठन में पंचू मार्डी को जिला अध्यक्ष, इंद्रजीत महतो, नयन मणि दास एवं पार्वती हेस्सा को जिला उपाध्यक्ष, आलोक कुमार को जिला सचिव, श्रवण कुमार महतो को संयुक्त सचिव, घनश्याम महतो को जिला कोषाध्यक्ष, निराकर महतो को सह कोषाध्यक्ष तथा पार्थो राउत को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया. वहीं दिलीप कुमार महतो, देवी दयाल सिंह मुंडा एवं हेमंत कुमार महतो को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया. प्रभा शंकर मणि तिवारी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंचू मार्डी ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. वहीं जिला सचिव आलोक कुमार ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए शिक्षकों की लंबित मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा.
बैठक में संगठन के विस्तार, SIR कार्य में शिक्षकों की भूमिका तथा विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक मंगल सिंह बेसरा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव श्रवण कुमार महतो ने किया.
बैठक में संगठन सचिव संतोष कुमार महतो, सुचांद प्रसाद महतो, जोएल ओमंग, बुधन बाउरी, नानी गोपाल यादव, दिलीप कुमार महतो सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अनेक शिक्षक उपस्थित रहे.





