- Jamshedpur Bishtupur Accident जमशेदपुर: बिष्टुपुर में बड़ा हादसा, धातकीडीह में लिफ्ट गिरने से महिला गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
- Zanith Forge Labour Day Celebration आदित्यपुर: मजदूर दिवस पर श्रमिकों का संकल्प, जेनिथ फोर्ज में अधिकारों की रक्षा का लिया प्रण
- Khunti Naxal Attack खूंटी: नक्सलवाद जिंदा है ! आधी रात को उग्रवादियों का तांडव, निर्माण मशीन फूंकी, फायरिंग से इलाके में दहशत
- Kapali Cow Smuggling Expoused कपाली: एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध SUV से 4 गाय बरामद, चालक फरार
- Saraikela Road Accident सरायकेला: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाराती गाड़ी, चालक सहित दो गंभीर
- Saraikela Police Transfer Posting सरायकेला: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत, वर्षों से जमे कांस्टेबलों का ट्रांसफर कभी भी
- Jamshedpur Loyola Student Proud जमशेदपुर: लोयोला जमशेदपुर के छात्र अपरिमेय सेंगर ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा 98.4% अंक लाकर रचा कीर्तिमान, परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन, जाने कौन है साधारण सा दिखने वाला असाधारण अपरिमेय
- Jamshedpur Sonari Adarsh Nagar Society AGM जमशेदपुर: सोनारी आदर्श नगर समिति की 22वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, 550 सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
आदित्यपुर: चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया बुधवार को आदित्यपुर पहुंचे इससे पूर्व वे कांड्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. जहां उन्होंने कांड्रा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और वहां मिल रहे यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही उसे और बेहतर कैसे बनाएं इसको लेकर अधिकारियों के साथ मंत्रणा की. उन्होंने बताया कि कांड्रा रेलवे स्टेशन भी इस मार्ग का बेहद ही महत्वपूर्ण स्टेशन है इसको ध्यान में रखते हुए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है. इधर आदित्यपुर में उन्होंने स्टेशन परिसर और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के तमाम गतिविधियों पर संतुष्टि जताई.…
कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांड्रा- चांडिल मार्ग पर मानीकुई के समीप मंगलवार देर रात एक ट्रक संख्या UP21CT- 0829 अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गया. यह ट्रक टाटा की ओर से आ रहा था और चांडिल की ओर जा रहा था. आपको बता दें कि पलटने के बाद ट्रक बीच में ही अटक गया यदि थोड़ा और नीचे गिरता तो नीचे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर जा गिरता जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. इधर सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल डिवीजन की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और ट्रक को निकालने…
कुचाई/ Ajay Kumar प्रखंड के जिलिंगदा, कुचाई एवं दलभंगा में मंगलवार को धूमधाम के साथ सरहुल पर्व मनाया गया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई भी शामिल हुए. इस दौरान सरना स्थल में विधि- विधान से पूजा- अर्चना की गयी. साथ ही प्रकृति के देवता से अच्छी फसल और अच्छी बारिश की कामना की गई. विधायक मांदर बजा कर लोगों के साथ खूब झूमे. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरहुल प्रकृति का पर्व है. इसके प्रति हमारी गहरी आस्था है. उन्होंने कहा कि व्यस्त जिंदगी में अपनी परंपरा और सभ्यता संस्कृति के लिए जरूर वक्त निकाले. हमारे पूर्वजों ने प्रकृति…
गम्हरिया: झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति ने सोमवार को सरायकेला- खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंडों, नगर और पंचायत समितियों का पुनर्गठन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इधर मंगलवार को गम्हरिया सरना उमुल में झामुमो गम्हरिया प्रखंड- 1, 2 एवं आदित्यपुर नगर कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन गया. इसमें केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी, जिला संयोजक प्रमुख डॉ शुभेंदु महतो, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, युवा झामुमो नेता सन्नी सिंह, अमृत महतो, सोखेन हेम्ब्रम अतिथि के रुप से मौजूद थे. सभी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के नीति- सिद्धांत पर चलते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं…
गिरिडीह: जिले के तिसरी प्रखंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां बरदौनी गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मृतक महिला के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय रेणुआ टुडू के रूप में हुई है, जो बरदौनी गांव निवासी चारो हेंब्रम की पत्नी थी. बताया जा रहा है कि रेणुआ का गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध था. जिसके बारे में उसके पति को पता चल गया था. सोमवार की शाम…
बांका/ Pankaj Kumar Thakur जिले के चांदन- कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के तुर्की मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर को ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी जिसमें तीन महिलाएं गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के भंडारी गांव निवासी नीतू देवी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो से सुल्तानगंज गयी थी. गंगा स्नान कर पूजा- अर्चना करने देवघर आने के क्रम में तुर्की मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेजगति ट्रैक्टर ने तीखी मोड़ पर ठोकर मारकर फरार हो गया. इस दुर्घटना में ऑटो सवार…
राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के बड़ाकांकी, छोटाकांकी, कोलाबाड़िया, तेंतला, टिटीडीह, सिजुलता, हेंसल, मुरुमडीह आदि गांव में मंगलवार को धूमधाम से मां मंगला की पूजा- अर्चना की गई. इस दौरान हरिजन समाज के लोग बड़ाकांकी, गौड़ समाज के लोग छोटा कांकी, सिजुलता, तेंतला, गोप समाज के लोगो ने पाटा हेंसल में मां मंगला की पूजा- अर्चना की. इस दौरान बाना पंचायत के महिलाओं ने बड़ाकांकी तालाब से पूजा- अर्चना कर कलश यात्रा निकाली. महिलाएं माथे पर कलश उठाकर नंगे पांव बड़ाकांकी के हरिजन टोला स्थित राजेश मुखी, सदा मुखी, कांग्रेस मुखी, पगली मुखी के पूजा स्थल पर पहुंची और कलश की…
सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क किनारे खड़े माल वाहक इंट्रा गाड़ी में ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी. गनीमत रही कि मालवाहक गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या JH05DA- 3189 का चालक प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर नाश्ता करने गया था. गाड़ी पर खाली सिलेंडर लदा हुआ था. इसी दौरान कांड्रा की ओर जा रहे ट्रेलर संख्या JH05DN-…
रांची: सिमरटोली सरना स्थल के पास सरहुल पर पुलिस बल के साथ धक्का- मुक्की और छीना- झपटी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है. सरकार ने डीजीपी को इससे संबंधित आदेश दिया है. उल्लेखनीय है कि बीते 30 मार्च को सिमरटोली फ्लाई ओवर के रैम्प को हटाने के लिए कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर उग्र प्रदर्शन किया था. उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने के साथ- साथ विधि- व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ धक्का- मुक्की एवं छीना- झपटी की थी. प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, बल एवं दंडाधिकारियों ने…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र के इंद्रटांडी स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को जिला संयोजन मंडली सदस्य भोला महांती की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में झामुमो केंद्रीय कमिटी द्वारा चयनित किए गए सरायकेला नगर कमिटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया. केंद्रीय कमिटी ने विधिवत पत्र जारी करते हुए सरायकेला नगर क्षेत्र के लिए शंभू आचार्य को नगर अध्यक्ष, चंदन पटनायक को उपाध्यक्ष, तपन कामिल को सचिव, गोविंद डोगरा को सह सचिव एवं बबलू सिंह को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया है. समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित किया…