
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ- लोटापहाड़ रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना सोनुआ रेलवे स्टेशन के समीप हुई. सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.


मृतक की पहचान भालूरूंगी निवासी जेटे चाकी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना बीती रात की बताई जा रही है. फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी मामले की छानबीन में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक





