- Jamshedpur Rural Area Issue जमशेदपुर: परसुडीह में जर्जर पुलिया से खतरा, मखदुमपुर ख्वाजा चौक के पास हादसे की आशंका, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
- Jamtara Assistant Teachers Recruitment जामताड़ा: जिले में शिक्षा को मिलेगी मजबूती, 39 सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
- Jamshedpur Bishtupur Accident जमशेदपुर: बिष्टुपुर में बड़ा हादसा, धातकीडीह में लिफ्ट गिरने से महिला गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
- Zanith Forge Labour Day Celebration आदित्यपुर: मजदूर दिवस पर श्रमिकों का संकल्प, जेनिथ फोर्ज में अधिकारों की रक्षा का लिया प्रण
- Khunti Naxal Attack खूंटी: नक्सलवाद जिंदा है ! आधी रात को उग्रवादियों का तांडव, निर्माण मशीन फूंकी, फायरिंग से इलाके में दहशत
- Kapali Cow Smuggling Expoused कपाली: एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध SUV से 4 गाय बरामद, चालक फरार
- Saraikela Road Accident सरायकेला: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाराती गाड़ी, चालक सहित दो गंभीर
- Saraikela Police Transfer Posting सरायकेला: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत, वर्षों से जमे कांस्टेबलों का ट्रांसफर कभी भी
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
गया/ Pradeep Ranjan आस्था और श्रद्धा के महापर्व चैती छठ की शुरुआत आज से नहाय-खाय से हुई. छठ व्रतियों ने शुद्धता और संकल्प के साथ इस पवित्र अनुष्ठान की शुरुआत की. इसी क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के आवास पर भी छठ पर्व मनाया जा रहा है. इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर भक्तों ने सूर्यदेव की उपासना कर सुख, समृद्धि की कामना की. इस दौरान श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली. गौरतलब है कि 4 दिनों तक चलने वाले छठ पर्व के प्रथम दिन नहाए खाए है. दूसरे…
गिरिडीह: जिले के नगर थाना क्षेत्र के पीछे स्थित धरियाडीह इलाके में सोमवार की शाम दो गुटों के बीच झड़प के बाद पथराव की घटना हुई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया. जिसके चलते प्रशासन और पुलिस ने भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के बीच विवाद के बाद स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की गई और पथराव हुआ. हालांकि, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नगर…
जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत उर्मिला अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर सोमवार देर रात कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने दलबल के साथ छापेमारी की. जहां अपार्टमेंट के तीसरे ताल के फ्लैट से एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. वहीं पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं. दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि इस फ्लैट में हर दिन अलग- अलग लड़के- लड़कियों का आना- जाना हो रहा है. उन्होंने आशंका जताई कि…
साहिबगंज: जिला के बरहेट स्थित एनटीपीसी फाटक के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, तभी दूसरी तरफ से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने उससे जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के कारण इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई, जिसे बुझाने का काम अभी भी जारी है. इसके अलावा, दो इंजन पटरी से उतर गए और एक इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त…
खरसावां/ Ajay Kumar कुड़मी समाज खरसावां- कुचाई ईकाई की ओर से शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन खरसावां में कुड़माली भाषा से अध्ययन करने वाले वर्ग 9 से 12वीं कक्षा के छात्र- छात्राओं की अब नि:शुल्क साप्ताहिक पढ़ाई होगी. सोमवार को उक्त भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया. मंच का संचालन गुणधाम मुतरुआर ने किया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनूप कुमार सिंहदेव ने कहा कि मातृभाषा संस्कृति को मजबूत करती है और संस्कृति समाज को मजबूत बनाती है. भाषा और संस्कृति एक दूसरे से जुड़े हैं और एक दूसरे को अभिव्यक्त करते हैं. किसी भी देश या समाज…
चांडिल: अपनी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र की निर्मम हत्या करने वाले सनकी को कपाली ओपी पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कांड में प्रयुक्त लोहे का तावा, जीआई पाइप और एक शेविंग ब्लेड बरामद किया है. चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कपाली ओपी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर हत्यारे सुखराम मुंडा को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में उसने अपनी पत्नी रविवारी सिंह और पांच…
बोकारो: हजारीबाग के पूर्व सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में खुफिया तंत्र पूरी तरह से फ्लॉप है और प्रशासन पूरी तरह से फेल है. उन्होंने गिरिडीह और हजारीबाग में हुए पत्थरबाजी को लेकर सरकार से सवाल किए हैं. उन्होंने झारखंड सरकार के हवाले से जिला प्रशासन द्वारा नमाज और ईद के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने पर भी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इचाक में शिवरात्रि के दौरान शोभा यात्रा में…
गया/ Pradeep Ranjan शहर के रसलपुर स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक- बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया. जहां राजस्थान और हरियाणा ने जीत का परचम लहराया. राजस्थान ने बालिका वर्ग और हरियाणा ने बालक वर्ग में चैंपियन होने का गौरव हासिल किया. अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इस चैंपियनशिप में बालिका वर्ग के फाइनल में राजस्थान ने हरियाणा को 39- 37 जबकि बालक वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने साई को 55- 41 से मात दी. बालिका वर्ग में…
सरायकेला/ Pramod Singh रमजान खत्म होते ही सरायकेला में खुशनुमा माहौल के बीच सोमवार को ईद- उल- फितर मनाया जा रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की. वहीं नमाज के बाद सामूहिक रूप से मुल्क की अमन- शांति के लिए अल्लाह से दुआएं मांगीं. इसके पश्चात गिले- शिकवे भूलकर एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. साथ ही एक- दूसरे को लच्छे- सेवइयां खिलाकर ईद की मुबारकबाद का दौर शुरू हो गया. नए वस्त्र पहन कर नमाज अदा करते हुए अल्लाह ताला से दुआ मांगी. ईद- उल- फितर की…
कपाली/ Afroz Mallik ओपी अंतर्गत तमोलिया में आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्या सुबह करीब 5:00 बजे की गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी में अक्सर लड़ाई- झगड़े होते रहते थे. दोनों शराब के आदि भी थे. सोमवार तड़के सनकी पति ने किसी बात को लेकर विवाद के क्रम में अपनी पत्नी और बच्चे पर लोहे…