Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी. गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे अंडरपास के पास घर लौट रहे गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर 8 से 10 की संख्या में पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. हमले में एक गोली विशाल गोराई की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ड्रग्स कारोबार से जुड़े आरोपितों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ सोमवार से शुरू विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा. सुबह करीब 10 बजे आदित्यपुर पुलिस ने दलबल के साथ राम मड़ैया बस्ती. मुस्लिम बस्ती. इमली चौक समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रग्स कारोबार से जुड़े संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली. वहीं पार्कों. चौक-चौराहों और देसी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों और लफंगों के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की गई. छापेमारी…

Read More

रांची: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिलने जा रही है. राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति “नई दिशा–एक नई पहल” से प्रभावित होकर 16 शीर्ष नक्सली मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण करेंगे. सभी नक्सली झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा के समक्ष मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेंगे. आत्मसमर्पण के दौरान नक्सली अपने पास मौजूद 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक जिंदा गोलियां पुलिस के हवाले करेंगे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और इससे प्रभावित क्षेत्रों में…

Read More

सरायकेला: उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सोमवार को विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, भवन निर्माण, सड़क सहित विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. डीडीसी ने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को लंबित योजनाओं में तेजी लाने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं का शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी. बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते…

Read More

सरायकेला: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं चिकित्सकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आमजनों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने आयुष्मान भारत योजना सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभुक तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के…

Read More

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत अंतर्गत कालियाम गांव में सोमवार सुबह हाथी के हमले में 60 वर्षीय अनिल महतो की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल अनिल महतो ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के समय उनके साथ मौजूद सात वर्षीय नाती ने भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे करीब 20 हाथियों का झुंड गांव में घुस आया था. कुछ देर बाद अधिकांश हाथी जंगल की ओर लौट गए, लेकिन एक हाथी गांव में ही रह गया. इसी दौरान अनिल…

Read More

बोकारो: झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत और विदेशों तथा दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत मुंगो रंगामाटी गांव निवासी 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की गोवा में करंट लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक मनोज कुमार महतो, चंद्रशेखर महतो के पुत्र थे. बताया जा रहा है कि गोवा में काम करने के दौरान उन्हें बिजली का करंट लग गया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल एरिया उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी के मुख्य गेट पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने मजदूरों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कंपनी का मुख्य गेट जाम कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और मजदूरों के अधिकारों की बहाली की मांग उठाई. झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन लंबे समय से मजदूरों का शोषण कर रहा है. श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली न्यूनतम मजदूरी और अन्य वैधानिक सुविधाएं कर्मचारियों को नहीं दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी के…

Read More

शेखपुरा: जिले के अरियरी प्रखंड की डिहा पंचायत अंतर्गत जोधन विघा गांव में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. गांव के लोगों ने सड़क, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है. ग्रामीणों का कहना है कि विकास के कई दावे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं. बारिश के दिनों में गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है. इससे स्कूली बच्चों,…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमजीएम थाना क्षेत्र से कथित साधु समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 7.8 किलोग्राम गांजा, गांजा से भरी तैयार सिगरेट, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोबाइल फोन और पैकिंग सामग्री बरामद की है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा स्थित काली मंदिर के पास एक गुमटी में विशेष छापेमारी की गई. कार्रवाई के…

Read More