Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

कैमूर: शराबबंदी वाले बिहार में भभुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पटना ले जाई जा रही विदेशी शराब की खेप जब्त की है. पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 257.185 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक अर्टिगा कार, ₹35,400 नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार देर रात करीब 1 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि जिगनी पुल के पास एक अर्टिगा कार से शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना…

Read More

गढ़वा: जिले के मेराल थाना क्षेत्र के कुशमही गांव में वन अधिकार पट्टा भूमि पर चल रहे विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया. वनरोपण कार्य को लेकर दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने आ गए, जिसके बाद हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, कुशमही गांव में वन विभाग की ओर से वनरोपण का कार्य कराया जा रहा था. इसका कुशमही गांव के कोरवा समुदाय के लोगों ने विरोध किया. इसी दौरान गोबरदाहा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग के कार्य का समर्थन करने लगे. दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई,…

Read More

सिमडेगा: पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सिमडेगा और गुमला जिले के पांच गृहभेदन कांडों का खुलासा किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, चोरी में प्रयुक्त पल्सर बाइक, नकदी, मोबाइल फोन, औजार और बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने प्रेस वार्ता में बताया कि हरिजन टोली निवासी राहुल कुमार सिंह के घर में हुई चोरी के मामले में सिमडेगा थाना में कांड दर्ज किया गया…

Read More

रोहतास: जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने बिक्रमगंज बाजार स्थित हीरा आभूषण भंडार में घुसकर हथियार के बल पर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, पांच की संख्या में आए अपराधी हेलमेट पहने हुए थे और अधिकांश ने अपना चेहरा ढक रखा था. सभी हथियार लेकर दुकान के अंदर घुसे और दुकानदार प्रणीत कुमार को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद दुकान में…

Read More

बोकारो: बोकारो जिले के बेरमो के चार नंबर क्षेत्र में कोयला चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के बाद विवाद गहरा गया है. कार्रवाई के दौरान टिंकू साव नामक युवक के घायल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. परिजनों ने सीआईएसएफ (CISF) के जवानों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि सीआईएसएफ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि कार्रवाई के दौरान असामाजिक तत्वों ने सरकारी वाहन पर हमला किया था. फिलहाल पूरे मामले की जांच बेरमो पुलिस कर रही है. जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ ने…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित रमाडा होटल में झारखंड प्रदेश इकाई के आतिथ्य में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026-31 का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया. दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के आगामी पांच वर्षों के मिशन और रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया. बैठक की शुरुआत भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने श्री अग्रसेन फाउंडेशन के तहत अग्रोहा शक्तिपीठ में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट…

Read More

जमशेदपुर: आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई और उनकी सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई. बैठक में बताया गया कि 7 अगस्त को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा. वहीं 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया…

Read More

गिरिडीह: जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत मघाकला पंचायत के काजिमगहा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे मलबे में दबकर वृद्ध महिला हीरिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और माले नेता असगर अली ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ पहुंचाया. प्राथमिक जांच में चिकित्सकों ने उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की. घटना…

Read More

पलामू: पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. इस मामले में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल (SIT) लगातार छापेमारी कर रहा है. ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे आईपीएस दिव्यांश शुक्ला, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (हुसैनाबाद) ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर जपला मार्ग के रास्ते एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार…

Read More

जमशेदपुर: मानगो की सफाई व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. 27 जुलाई को मानगो में सफाई व्यवस्था की कथित बदहाली के खिलाफ विधायक सरयू राय द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही मेयर सुधा गुप्ता के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने विधायक सरयू राय पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके प्रस्तावित आंदोलन के उद्देश्य पर सवाल उठाए हैं. इसी क्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर विधायक सरयू राय और जीएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार की कार्यशैली पर निशाना साधा. उन्होंने…

Read More