Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चांडिल/ Afroj Mallick सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली डांगरडीह पॉलिथीन ग्राउंड के समीप वर्ष 2023 में बने नए सब्जी मार्केट का उद्घाटन तो काफी धूमधाम से किया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद यह मार्केट आज तक शुरू नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में बाजार की सख्त जरूरत थी, जिसे देखते हुए मार्केट का निर्माण कराया गया, लेकिन उदघाटन के बाद से ही यह मार्केट बंद पड़ा हुआ है, और दुकानदारों को सड़क किनारे सब्जी बेचनी पड़ रही है. इससे जहां एक ओर जाम की स्थिति बनती है, वहीं दूसरी…

Read More

बांका/ Pankaj Kumar Thakur जिले के चांदन थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव में दहेज लोभियों ने एक 25 वर्षीय महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान प्रियंका पांडेय के रूप में हुई है, जो पांडेयडीह गांव के राज प्रकाश पांडेय की पत्नी थी. मृतका के भाई ने आवेदन दिया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और नहीं देने पर हत्या कर दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. पुलिस ने मृतका के पति राज प्रकाश पांडेय, ससुर जितेंद्र पांडेय और…

Read More

सरायकेला: जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए चयनित 57 योग प्रशिक्षकों को जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी ने नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान दौर में स्वस्थ रहना बहुत बड़ी चुनौती है. ऐसे परिवेश में जिले में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में बड़ा कदम साबित होगा. नगर के लिए गर्व की बात योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति में सरायकेला नगर के दो सहोदर भाई दिनेश कुमार अग्रवाल और विवेक कुमार अग्रवाल का चयन होना नगर के लिए गर्व की बात है.…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत क्रॉस लिमिटेड यूनिट- 5 में शनिवार को अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची आग बुझाने में जुट गई. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आग लगी है. वैसे कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि जूट में आग लगने से अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. उन्होंने नुकसान से इंकार किया है. मगर आग की भयावहता को देखकर नुकसान का आंकलन किया जा सकता है. वहीं कवरेज करने…

Read More

सरायकेला: कुकड़ू हाट में नक्सलियों के हाथों शहीद हुए जवानों की याद में शनिवार को पुलिस केंद्र सरायकेला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के साथ तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि शहीद पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता. जिला पुलिस उनके परिवार के हर सुख- दु:ख में सदैव समर्पित है. मालूम हो कि 14 जून 2019 को नक्सलियों ने कुकड़ू हाट में गश्ती से लौट कर कोल्डड्रिंक पीने के दौरान दो एएसआई सहित तीन जवानों की…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस गेट के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोनारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक की पहचान सोनारी के निर्मल नगर निवासी विशु प्रताप उम्र करीब 17 के रूप में…

Read More

तिरुलडीह: थाना परिसर में शनिवार को पांच शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. मालूम हो कि 14 जून 2019 को नक्सलियों ने कुकड़ू हाट में गश्ती से लौट कर कोल्डड्रिंक पीने के दौरान दो एएसआई सहित तीन जवानों की निर्मम हत्या कर दी थी. मारे गए जवानों में एएसआई गोवर्धन पासवान, मनोधन हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, डिब्रू पूर्ति और युधिष्ठिर मलुआ शामिल थे. जबकि चालक सुखलाल कुदादा ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई थी. श्रद्धांजलि सभा में पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गईं. शहीद जवानों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शहीदों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. अभियान को लेकर शनिवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं डीडीसी आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने केबल टनल वेंटिलेशन शाफ्ट बी पॉइंट से दो चोरों को कॉपर केबल चोरी करते धर दबोचा और बिष्टुपुर थाना को सौंप दिया. पकड़े गए चोरों में मोहम्मद इस्माइल उर्फ काना छोटू और भरत दास शामिल हैं. उनके पास से 41 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद हुआ है. सुरक्षा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और दोनों चोरों को पकड़कर बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ में दोनों ने चोरी की योजना के बारे में जानकारी दी है. मामले की जांच जारी है. आशंका जताई जा रही है कि…

Read More

ओड़िशा: राउरकेला जिले के केबलांग थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान आईडी विस्फोट होने से सीआरपीएफ 134 बटालियन एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान की पहचान सत्यवान कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए राउरकेला के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टी की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखण्ड और ओड़िशा के सीमावर्ती जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सत्यवान कुमार सिंह नक्सलियों द्वारा जंगल में बिछाए…

Read More