- Jharkhand High Court News रांची: झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
- Jamtara Legal Awareness जामताड़ा: बुधुडीह पहुंचा न्याय रथ, ग्रामीणों को बताया कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता का रास्ता
- Kharsawan Karam Mahotsav खरसावां: बिजार के चोपदडीह में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव. मांदर की थाप पर रातभर झूमे महिला-पुरुष
- Saraikela Beauty Parlour Training सरायकेला: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
- World Ayurveda Day सरायकेला: विश्व आयुर्वेद दिवस पर गांवों तक पहुंचना था आयुष का संदेश, सदर अस्पताल की चारदीवारी में सिमटा नुक्कड़ नाटक
- Saraikela Crime News चांडिल: अवैध लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- South Eastern Railway आदित्यपुर: 9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी कई मेमू ट्रेनें, टाटानगर से टर्मिनल शिफ्ट की अवधि बढ़ी
- Jamtara Extortion Allegation जामताड़ा: प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत दो के खिलाफ एसपी से शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
राजनगर: बच्चों के जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पहल राजनगर प्रखंड के कालाझरना गांव में देखने को मिली. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर सामाड के जुड़वां पुत्र प्रवीण सामाड और नवीन सामाड के 10वें तथा पुत्र ध्रुव सामाड के चौथे जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को करीब 300 महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर शंकर सामाड ने कहा कि उनके जुड़वां पुत्रों के जन्मदिन पर पिछले दस वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा करने की परंपरा चली आ रही है. उनका उद्देश्य…
सरायकेला: खरसावां थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र में कुचाई नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव बहता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. पुलिस ने मौके पर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने बताया कि कुचाई नदी से…
ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र में जर्जर सड़कों के कारण परेशान ग्रामीणों को तत्काल राहत देने के लिए विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया है. विधायक के निजी खर्च से कराई जा रही मरम्मत के साथ रांगामाटी, टीकर और डुमटांड़ मार्ग की मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है. लावा चुनिडीह केनाल से कुलटांड़, तिरुलडीह-2 (चिपड़ी), टीकर समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़क बारिश के कारण काफी जर्जर हो गई थी. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना…
जामताड़ा: अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और बंद पड़ी खदानों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में नाला प्रखंड के कास्ता क्षेत्र में बंद पड़े खनन पट्टों के माइन क्लोजर में हो रही देरी को लेकर ECL पांडेश्वर एरिया के अधिकारियों पर नाराजगी जताई गई. उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बंद खदानों में किसी प्रकार की अनहोनी अथवा जान-माल की क्षति होने पर ECL पांडेश्वर एरिया के GM और संबंधित अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार…
पलामू: जिले के नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के शाहद गांव के 40 से 50 मजदूरों को कर्नाटक में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि मानव तस्करों के झांसे में फंसाकर इन मजदूरों को जबलपुर में भवन निर्माण का काम दिलाने और 600 रुपये मजदूरी देने का भरोसा देकर करीब एक माह पहले ले जाया गया था, लेकिन उन्हें मध्यप्रदेश के बजाय कर्नाटक पहुंचा दिया गया. परिजनों के अनुसार, कर्नाटक के मरचाकनहैली के बसवेगोड़ा क्षेत्र में मजदूरों से सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक गन्ना काटने, छीलने और ट्रैक्टर- ट्रॉली पर…
जमशेदपुर: शहर में चोरी और छिनतई की लगातार हो रही घटनाओं के बीच जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसएसपी एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी और छिनतई के सामान के अलावा 33 मोबाइल फोन और दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं. पुलिस के अनुसार, एमजीएम अस्पताल के आसपास कुछ अपराधियों के एकत्र होकर चोरी और छिनतई की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद डीएसपी पटमदा दयानंद…
जामताड़ा: श्रावण मास के पावन अवसर पर लीलावती भवन, चंदन लॉज के समीप आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा के तत्वावधान में भव्य रुद्र पूजा सह रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं और आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. बेंगलुरु स्थित श्री श्री आश्रम से पहुंचे स्वामी अरुण होडले एवं उनके सहयोगियों ने विधि-विधान के साथ रुद्र पूजा और रुद्राभिषेक संपन्न कराया. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की और रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया. …
जामताड़ा: जिले के करमाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के फोफनाद गांव में दो बाइकों की आमने- सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में फोफनाद निवासी राकेश मंडल को गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी महेंद्र कुमार मंडल ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायल राकेश मंडल को इलाज के लिए जामताड़ा स्थित पारस हॉस्पिटल पहुंचाया. समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण घायल को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी. अस्पताल में घायल को भर्ती कराए जाने…
जामताड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में जागृति योजना 2025- “सशक्त युवा, सशक्त भारत” के तहत गुरुवार को गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई), जामताड़ा में लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार ने की. कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार और डिप्टी चीफ, एलएडीसी उत्तम कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्लेसमेंट और रोजगार के दौरान सामने आने वाली संभावित कानूनी समस्याओं, उनके अधिकारों और कार्यस्थल पर उपलब्ध कानूनी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी. नियुक्ति और वेतन से जुड़े…
गम्हरिया: सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए आरएसबी ग्लोबल ने गम्हरिया स्थित आरएसबी यूनिट-IV में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरके. बेहेरा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया. इसमें कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए कुल 340 यूनिट रक्तदान किया. शिविर में बेहेरा परिवार की ओर से श्रीमती संगीता बेहेरा और श्रीमती नलिनी बेहेरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और मानव सेवा से जुड़े इस प्रयास की सराहना की. श्रीमती संगीता बेहेरा ने कहा कि जन्मदिन का…