Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: सरायकेला की पहचान और सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत छऊ नृत्य को नई ऊंचाई देने की दिशा में कलाकारों ने अब एकजुट होकर आवाज बुलंद की है. राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनरुत्थान, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और कलाकारों के हित से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर सरायकेला छऊ कलाकारों की महत्वपूर्ण बैठक गुंडिचा मंदिर परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने की. बैठक में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की वर्तमान स्थिति, कलाकारों के हित और छऊ कला के संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ. कलाकारों ने पूर्व…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना प्रभारी सह सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार को गुरुवार को जमशेदपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कथित तौर पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. कार्रवाई के बाद ACB की टीम थाना प्रभारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ जमशेदपुर ले गई. मिली जानकारी के अनुसार, मामला NDPS एक्ट से जुड़े एक प्रकरण में एक आरोपी का नाम हटाने के एवज में कथित रूप से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत से जुड़ा है. शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले मामले का सत्यापन किया. सत्यापन में…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. गुरुवार को दोनों परीक्षाओं से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर काउंटर एफिडेविट दाखिल कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार के उस आदेश पर भी रोक लगा दी, जिसके तहत दोनों परीक्षाओं से संबंधित कार्रवाई की गई थी. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब राज्य सरकार को परीक्षा रद्द करने के अपने निर्णय के आधार और उससे…

Read More

कांड्रा: अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड में अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार को उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारी परिवार के समर्थन में उतरे JLKM कार्यकर्ताओं ने कंपनी प्रबंधन पर दबंगई और आंदोलनकारियों को दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों के अनुसार, मुख्य गेट पर चल रहे धरने के बीच कंपनी प्रबंधन ने दूसरे रास्ते से वर्करों को अंदर प्रवेश कराने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पहुंचे JLKM कार्यकर्ताओं के साथ कथित रूप से मारपीट की गई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज बड़ी संख्या में सुरक्षा…

Read More

सरायकेला: खरसावां थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच आमदा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुलगुलिया बस्ती आमदा में छापेमारी कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने ललन मोदी उर्फ टिक्का मोदी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुड्डू ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 19 अगस्त 2026 को करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसावां थाना…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना बागबेड़ा स्थित गोल्डन ज्वैलर्स की है, जहां चोर देर रात शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए. गुरुवार सुबह दुकान मालिक जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर जांच करने पर सोने-चांदी के कई कीमती आभूषण गायब मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल बागबेड़ा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Read More

सरायकेला: रथ मेले की भीड़ में बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती देने वाले चोरों पर सरायकेला थाना पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में लगातार की जा रही कार्रवाई में पुलिस ने रथ मेले से चोरी हुई दो और बाइकों को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक महतो और सूरज नाथ के रूप में हुई है. कार्रवाई के बाद बाइक चोरी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है. पत्रकारों को जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने…

Read More

रामगढ़: लंबित कांडों के समयबद्ध निष्पादन, प्रभावी पर्यवेक्षण और अनुसंधान में जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने एक नई डिजिटल पहल PRISM (Police Review of Investigation Status & Monitoring) शुरू की है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में विकसित इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को किया गया. पुलिस अधीक्षक के अनुसार “From FIR to Final Report – Under One Prism” की थीम पर आधारित PRISM के माध्यम से किसी भी आपराधिक कांड में FIR दर्ज होने से लेकर अंतिम प्रतिवेदन अथवा आरोप-पत्र समर्पित किए जाने तक अनुसंधान के प्रत्येक महत्वपूर्ण चरण की डिजिटल…

Read More

जामताड़ा: मिहिजाम मार्ग पर बेवा फाटक के समीप बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, मिहिजाम थाना क्षेत्र के गौराईनाला गांव निवासी उत्पल मंडल जामताड़ा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बेवा फाटक के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में उत्पल मंडल…

Read More

चौका: थाना अंतर्गत बंसा में बुधवार की रात एक वाइन शॉप को निशाना बनाने पहुंचे तीन नकाबपोश अपराधियों की लूट की कोशिश दुकानदार की सूझबूझ के कारण नाकाम हो गई. रात करीब 10:55 बजे तीन अपराधी वाइन शॉप के पास पहुंचे. इनमें से एक के पास कथित रूप से हथियार था, जबकि दो अन्य नुकीले लोहे के चाकूनुमा हथियार लिए हुए थे. अपराधियों ने दुकान का बंद ग्रील खुलवाने के लिए वाइन शॉप संचालक धीरज कुमार सिंह को धमकाया. इस दौरान उन्होंने धीरज पर चाकूनुमा हथियार से कई वार किए. इसके बावजूद धीरज ने घबराने के बजाय परिस्थितियों को…

Read More