- Jharkhand High Court News रांची: झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
- Jamtara Legal Awareness जामताड़ा: बुधुडीह पहुंचा न्याय रथ, ग्रामीणों को बताया कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता का रास्ता
- Kharsawan Karam Mahotsav खरसावां: बिजार के चोपदडीह में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव. मांदर की थाप पर रातभर झूमे महिला-पुरुष
- Saraikela Beauty Parlour Training सरायकेला: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
- World Ayurveda Day सरायकेला: विश्व आयुर्वेद दिवस पर गांवों तक पहुंचना था आयुष का संदेश, सदर अस्पताल की चारदीवारी में सिमटा नुक्कड़ नाटक
- Saraikela Crime News चांडिल: अवैध लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- South Eastern Railway आदित्यपुर: 9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी कई मेमू ट्रेनें, टाटानगर से टर्मिनल शिफ्ट की अवधि बढ़ी
- Jamtara Extortion Allegation जामताड़ा: प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत दो के खिलाफ एसपी से शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: वर्षा ऋतु में सर्पदंश की बढ़ती आशंका को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सर्पदंश गंभीर चिकित्सकीय आपातस्थिति हो सकती है. ऐसे मामलों में समय पर चिकित्सा सहायता और उचित उपचार मिलने से पीड़ित की जान बचाई जा सकती है. उपायुक्त ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में बिना समय गंवाए पीड़ित को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं. जिले के संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार एंटी-स्नेक वेनम से उपचार की…
चतरा: शहर के परिषदन के ठीक सामने और रिहायशी इलाके कॉलेज रोड स्थित चांदनी होटल एवं कावेरी रेस्टोरेंट में कथित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों ठिकानों पर छापेमारी की. एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनिल उरांव और महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया गया. पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जानकारी…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देशन में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे मिलाप अभियान के तहत सरायकेला पुलिस को सफलता मिली है. तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने छह गुम मोबाइल फोन बरामद किए. शुक्रवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद संबंधित लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कार्रवाई के प्रति संतोष जताया और पुलिस पर अपना भरोसा व्यक्त…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में ब्राउन शुगर से जुड़े एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार चल रही आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश के आलोक में कपाली ओपी पुलिस ने फरार आरोपी निशा परवीन के बंधुगोड़ा स्थित रामू चौक के समीप आवास पर पहुंचकर ढोल बजवाया और न्यायालय से जारी इश्तिहार चिपकाया. पुलिस के अनुसार निशा परवीन ब्राउन शुगर से संबंधित एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार चल रही है. कई प्रयासों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद न्यायालय से जारी आदेश के…
सरायकेला: कांड्रा- चांडिल मार्ग के पुनर्निर्माण एवं मरम्मती कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने 20 अगस्त 2026 से अगले आदेश तक कांड्रा- चांडिल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को लेकर आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार कांड्रा- चांडिल मार्ग पर गिद्दीबेड़ा टोल से चांडिल गोलचक्कर तक सड़क के पुनर्निर्माण एवं मरम्मती कार्य के कारण सभी प्रकार के मालवाहक और भारी वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. इसमें छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों को भी शामिल किया गया है. सड़क…
जमशेदपुर: मानगो के संकोसाई इलाके में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वर्णरेखा नदी से सटे चार मकानों को जमींदोज कर दिया. प्रशासन की ओर से बताया गया कि नदी क्षेत्र से सटे इन मकानों के संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका था. इसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर चारों मकानों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही. प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी तरह…
धनबाद: एक रेलकर्मी, जो रोजाना की तरह ड्यूटी से लौट रहा था. न किसी दुश्मनी की जानकारी, न खुद वाहन चलाने की आदत. लेकिन बुधवार देर शाम 5:25 बजे धनबाद पुलिस लाइन के समीप मुख्य सड़क पर वही व्यक्ति बेसुध और बुरी तरह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. सिर में गंभीर चोट थी. आसपास लोगों की भीड़ थी, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने की पहल धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने की. घायल रेलकर्मी रंजीत मिश्रा को मेयर ने अपने सरकारी वाहन से निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के…
सरायकेला: जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हासाडूंगरी स्थित झोपड़ी बस्ती में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने विष्णु दास के घर को निशाना बनाते हुए करीब 50 से 60 हजार रुपये नकद और सोने का एक कान का झुमका चोरी कर लिया. विष्णु दास के अनुसार, उनकी दादी का बंगाल में निधन हो गया था. परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर बंगाल गए थे. वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के तीनों कमरों के दरवाजों में लगे ताले टूटे हुए हैं. घर के…
आदित्यपुर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर हाउसिंग सोसायटी का मुख्य गेट और कार्यालय बनाए जाने के मामले में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. अनुमंडल दंडाधिकारी, सरायकेला के निर्देश पर मौजा आसंगी स्थित सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया. यह कार्रवाई बिल्डर संजय कुमार मोहंती की हाउसिंग सोसायटी प्रियदर्शनी होम्स से संबंधित बताई जा रही है. मामला मौजा आसंगी, थाना संख्या-131, खाता संख्या-343, खेसरा संख्या-488 और रकवा 38 डी की बुलान भूमि से जुड़ा है. आरोप था कि उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर प्रियदर्शनी होम्स का मुख्य प्रवेश द्वार और कार्यालय बना दिया गया था. सरकारी…
हजारीबाग: अमन साहू गैंग के नाम पर NTPC अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में 30 महीने से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी दिवाकर तिवारी को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 3 जनवरी 2024 को अमन साहू गैंग के नाम पर NTPC अधिकारी दिनेश कुमार मंडा, पिता रामप्रताप मंडा, से रंगदारी की मांग किए जाने की शिकायत मिली थी. मामले में अधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव…