सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देशन में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे मिलाप अभियान के तहत सरायकेला पुलिस को सफलता मिली है. तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने छह गुम मोबाइल फोन बरामद किए. शुक्रवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए.


मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद संबंधित लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कार्रवाई के प्रति संतोष जताया और पुलिस पर अपना भरोसा व्यक्त किया.
मोबाइल फोन प्राप्त करने वालों में मनोज दास, पिता लक्ष्मण दास, निवासी हंसाउड़ी वार्ड नंबर 04. सुखदेव मजुमदार, पिता स्वर्गीय रसमय मजुमदार, निवासी सीनी बाजार. बबिता सरदार, पति बुधु सरदार, निवासी गुमानडीह. पालती कालिन्दी, पिता पवन कालिन्दी, निवासी मधुपुर. बजरंग गागराई, पिता मंगल सिंह गागराई, निवासी बिष्टुपादुका. तथा विजय रजक, पिता मानसा रजक, निवासी टेन्टोपोसी शामिल हैं.
लंबे समय से मोबाइल फोन गुम होने के कारण परेशान लोगों को जब पुलिस ने उनके मोबाइल वापस किए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोगों ने पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोबाइल वापस मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिली है और पुलिस के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है.
पुलिस के अनुसार, गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए केंद्रीय उपकरण पहचान पंजी यानी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी प्रक्रिया के तहत छह मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए.
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी माध्यमों से प्रयास कर रही है. मिलाप अभियान के तहत बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा सके.
सरायकेला पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है. छह लोगों को उनके गुम मोबाइल वापस मिलने से उनके चेहरे पर खुशी लौटी और पुलिस की तकनीकी कार्रवाई के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

