Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड नंबर 20 में निर्माणाधीन क्षेत्र के पहले बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की चहारदिवारी पहली ही बारिश में कई जगह ढह गई. वहीं अधिकांश हिस्सों में दीवारें झुक गई हैं. निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही चहारदिवारी की यह स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. फुटबॉल स्टेडियम के रूप में विकसित किए जा रहे इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को काफी उम्मीदें हैं. लोगों को उम्मीद थी कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा…

Read More

आदित्यपुर: भगवती संघ आदित्यपुर की ओर से रोड नंबर 31-32, रायडीह, आदित्यपुर-2 में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता ओम प्रकाश को लगातार 20वीं बार पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया. कार्यकारिणी में अभियंता मनोज कुमार को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया. उनके साथ पप्पू रजक, राजू केराई, पर्यावरणविद् अभियंता अमरेश कुमार समेत कुल नौ लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. वहीं लाइसेंसी दीपक कुमार झा, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अधिवक्ता अंकित कुमार समेत छह लोगों को महासचिव बनाया गया. दिवाकर कुमार (गन्नू),…

Read More

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक पर रविवार को एक बार फिर सड़क हादसा हुआ. जहां तेज रफ्तार कार ने बस स्टैंड के पास बैठे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में सन्नी और गुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, कार गोविंदपुर की ओर से आ रही थी. अन्ना चौक स्थित बस स्टैंड के पास दोनों युवक स्कूटी के साथ बैठे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दोनों से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद…

Read More

जमशेदपुर: द ग्रेट डिटेक्टिव चैलेंज, केस 001 “द वैनिशिंग सैफायर क्यूब” का आयोजन रविवार को 11, लेक व्यू रोड स्थित “पंचवटी”, बेल्डीह लेक के सामने किया गया. कार्यक्रम में 7 से 13 वर्ष की आयु के 19 बच्चों ने हिस्सा लिया. यह एक रोमांचक और वास्तविक अनुभव देने वाला मर्डर-मिस्ट्री कार्यक्रम था, जिसका उद्देश्य बच्चों में तार्किक सोच, समस्या समाधान और टीमवर्क की क्षमता विकसित करना था. प्रतिभागियों को पांच-पांच बच्चों की टीमों में बांटा गया. बच्चों ने गवाहों के बयान, कोडेड पहेलियों और विभिन्न स्तरों पर मिले सुरागों को जोड़ते हुए मामले की गुत्थी सुलझाने और चोर की…

Read More

गिरिडीह: बगोदर- सरिया रोड स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरणों की चोरी के मामले में बगोदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की एक AZNA मशीन, चार एलन-की औजार, ग्लब्स, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है. चोरी में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे नहर के पास स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरण चोरी…

Read More

आदित्यपुर: मजदूर नेता सुनील गोराई ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेंद्र मैथी से मुलाकात की. इस दौरान आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की वर्तमान समस्याओं सहित मजदूर हित में पूर्व में किए गए संघर्ष और अनुभवों को लेकर दोनों नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान वर्तमान औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों, उनके अधिकारों और मजदूर हित में आगे की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता को सकारात्मक बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मजदूरों के…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को स्वस्तिक फार्मा की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के दांतों की नि:शुल्क जांच की गई. चिकित्सकों ने दंत संबंधी समस्याओं की जानकारी देते हुए उचित परामर्श दिया. जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई. शिविर के दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को दांतों की नियमित सफाई, खान-पान में सावधानी और दंत रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया. चिकित्सकों ने कहा कि दांतों की समस्या…

Read More

चांडिल: चौका थाना क्षेत्र के चौका तालाब में रविवार सुबह नहाने के दौरान डूबने से चौका गांव निवासी जितेश कुमार प्रमाणिक उर्फ टिटू (34) की मौत हो गई. बताया गया कि जितेश गांव के चार अन्य युवकों के साथ तालाब में नहा रहा था. इसी दौरान उसका पैर तालाब में मौजूद कमल की डंडी में फंस गया. पैर फंसने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और गहरे पानी में डूब गया. जितेश के डूबने की जानकारी मिलते ही साथ नहा रहे युवकों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध लॉटरी के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने रविवार को चांडिल बाजार में छापामारी अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जांच की. पुलिस की कार्रवाई से अवैध लॉटरी का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया. टीम ने लॉटरी टिकटों की बिक्री और उससे जुड़े संदिग्ध गतिविधियों की जांच की. पुलिस ने दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की तथा अवैध रूप से लॉटरी का कारोबार संचालित किए जाने की जानकारी…

Read More

सरायकेला: 13 अगस्त से कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडरा बेड़ा निवासी राहुल हांसदा और खरसावां निवासी तपन प्रधान के अपहरण और दोनों की हत्या की कहानी अब रपचा के जंगल से निकलकर जनता के जेहन में उतर रही है. साथ ही पुलिस के विश्वसनीयता को कटघरे में खड़ा कर रही है. पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों फूलचंद हांसदा और रविंद्र मार्डी को भले सलाखों के पीछे भेज दिया है मगर इस सनसनीखेज वारदात में कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस की कार्रवाई से नहीं मिल पाया है. और यही सवाल इस पूरे मामले को सिर्फ हत्या का मामला…

Read More