आदित्यपुर: भगवती संघ आदित्यपुर की ओर से रोड नंबर 31-32, रायडीह, आदित्यपुर-2 में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता ओम प्रकाश को लगातार 20वीं बार पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया.


कार्यकारिणी में अभियंता मनोज कुमार को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया. उनके साथ पप्पू रजक, राजू केराई, पर्यावरणविद् अभियंता अमरेश कुमार समेत कुल नौ लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. वहीं लाइसेंसी दीपक कुमार झा, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अधिवक्ता अंकित कुमार समेत छह लोगों को महासचिव बनाया गया. दिवाकर कुमार (गन्नू), अमित ठाकुर समेत 12 लोगों को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
प्रेस प्रवक्ता के रूप में दुर्गेश मिश्रा एवं अधिवक्ता आकाश कुमार को चुना गया. मुख्य कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेंद्र कुमार गुप्ता को दी गई, जबकि अशोक कुमार गुप्ता, सुब्रत दत्ता एवं गौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
16 लोगों को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी
दुर्गा पूजा समिति में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक एस.एन. ठाकुर, एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, समाजसेवी मुकेश कुमार भगत, राजेश कुमार मुन्ना, समाजसेविका श्रीमती शारदा देवी, विजय मिश्रा, रजनीकांत निराला सहित 16 लोगों को मुख्य संरक्षक चुना गया.
वहीं संरक्षक मंडली में डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार, अधिवक्ता एसके. स्वाईं, अधिवक्ता दीपेंद्र नाथ ओझा, वाईएन. मिश्रा, कार्तिक श्याम समेत 20 लोगों को शामिल किया गया. पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इसके अलावा भी कई समितियों का गठन किया गया है.
विधि-विधान से पूजा और श्रद्धालुओं को प्रसाद पर जोर
पूजा समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष कमेटी का मुख्य फोकस पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा संपन्न कराने और पंडाल में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को प्रसाद उपलब्ध कराने पर रहेगा.
पूजा में अशोक कुमार, कृष्ण कुमार झा (गुड्डू) एवं दिनेश सिंह मुख्य यजमान होंगे. वहीं पंडित अभिजीत चटर्जी और पंडित अभिषेक मुखर्जी पुजारी की जिम्मेदारी संभालेंगे. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की, जबकि संचालन लाइसेंसी दीपक कुमार झा ने किया.
इस अवसर पर गुड्डू झा, शंभू कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सुब्रतो दत्ता, काजल राहा, शेखर तिवारी, रितेश जायसवाल, अवधेश मिश्रा, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, उपेंद्र कुमार साहू, बबलू पोद्दार, दिवाकर कुमार गन्नू, शिवम कुमार, प्रकाश कश्यप, दीपक झा, राजू केराई, सुनील शाही, पीयूष कुमार समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे.
रिपोर्ट: सरिता महतो

