Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: कुरुवा साप्ताहिक हटिया में धार्मिक टिप्पणी से जुड़े कथित वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ विवाद थानारडीह गांव तक पहुंच गया. वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद शनिवार रात बड़ी संख्या में लोग थानारडीह निवासी भूदेव महतो के घर पहुंच गए और घर को घेर लिया. इस दौरान कथित रूप से तोड़फोड़ भी की गई. स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ किए जाने की बात भी सामने आई है. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते…

Read More

सरायकेला: सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर कोर्ट मोड़ के समीप रविवार दोपहर एक युवक को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति और आठ माह की बच्ची को हल्की चोटें आई हैं. तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल, सरायकेला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, कुचाई निवासी बुबाई हेंब्रम रविवार को अपनी पत्नी प्रमिला हेंब्रम और आठ माह की बच्ची के साथ बाइक से जमशेदपुर जा रहे थे. दोपहर करीब…

Read More

जामताड़ा:  सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संत निरंकारी मिशन, जामताड़ा शाखा की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नामुपाड़ा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि जामताड़ा राजपरिवार के राजा नित्यगोपाल सिंह, विद्यालय के सचिव रमेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य प्रभाकर महतो तथा नगर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी संजय परसुरामका ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की. अभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादार भाई-बहनों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने…

Read More

आदित्यपुर: कॉलोनी के रोड नंबर 15-16 मैदान में न्यू डिस्को क्लब की ओर से आयोजित होने वाले गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रविवार को विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया. इसमें नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए. पंडित शम्भूनाथ उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई. इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूजा संपन्न कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि न्यू डिस्को क्लब का गणेश उत्सव आदित्यपुर कॉलोनी में अपनी अलग पहचान रखता…

Read More

आदित्यपुर: 7 स्टार बॉयज क्लब, आदित्यपुर-2 की ओर से आगामी गणेश पूजा को लेकर वीर कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 7/8 में रविवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया. शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन (केपी सोरेन) ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण की शुरुआत की. इस अवसर पर प्रोफेसर केपी सोरेन ने क्लब के सदस्यों को गणेश पूजा की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है. युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाजहित में आगे बढ़ने के…

Read More

चांडिल: कपाली ओपी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जिस पर आगे और पीछे दोनों ओर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अड्डेबाजी, चोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस टीम बंधुगोड़ा स्थित बरगद गाछ चौक के समीप गश्त कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित कलश काली मंदिर में रविवार को शारदा नेत्रालय और तेजस्विनी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रोफेसर केपी सोरेन समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पूर्व अतिथियों का पौधा और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. शिविर में विशिष्ट अतिथियों में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश, स्थानीय पार्षद सह तेजस्विनी महिला संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा, अधिवक्ता एसके स्वाई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर झा, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, जितेंद्र कुमार और…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुशील शाह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुशील शाह बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल सुशील शाह को ऑटो और पीसीआर वैन के माध्यम से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों…

Read More

जामताड़ा:  मिहिजाम थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुर्मीपाड़ा निवासी राजा सिंह, पिता विपिन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, राजा सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 से संबंधित जीआर संख्या 440 के मामले में जामताड़ा न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था. मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा को आरोपी के कुर्मीपाड़ा क्षेत्र…

Read More

कांड्रा: किशोर संघ कांड्रा कॉलोनी की ओर से आयोजित होने वाली गणेश पूजा को लेकर रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया. पंडित बामा पद बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई. इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. इस वर्ष किशोर संघ कांड्रा कॉलोनी की ओर से गणेश पूजा के लिए आकर्षक और भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. पंडाल का निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा. पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. पंडाल निर्माण को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है. मौके पर…

Read More