Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत केन्जरा टोला तारोबबुरू में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे जमीन विवाद था. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर तीनों शवों के साथ हत्या में इस्तेमाल खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है. जगन्नाथपुर एसडीपीओ राएफेल मुर्मू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 26 अगस्त को रगमिया दोरायबुरू ने टोंटो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में जमीन विवाद के कारण परिवार…

Read More

रोहतास: डेहरी में वैवाहिक विवाद का एक मामला सामने आया है, जिसमें बिहार पुलिस में नौकरी लगने के बाद महिला कांस्टेबल के अपने पति को छोड़कर कथित प्रेमी के साथ चले जाने का आरोप लगाया गया है. महिला कांस्टेबल अर्चना भारती फिलहाल बेगूसराय स्थित BSAP में तैनात बताई जा रही हैं. उनके पति अजय सिंह ने डालमियानगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए रोहतास एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. बताया गया कि दरिहट थाना क्षेत्र के आयरकोटा निवासी अर्चना की शादी 26 जनवरी 2025 को डालमियानगर के प्रयाग बिगहा निवासी अजय सिंह से हुई थी. अजय का…

Read More

जमशेदपुर: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनकी पुत्रवधू एवं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने रक्षाबंधन को भाई- बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक बताते हुए देश और राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समाज को नारी शक्ति की सुरक्षा और उसे सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए. इस दौरान…

Read More

साहिबगंज: जिले के बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और CIB मालदा की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 13415 पटना एक्सप्रेस से बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की है. तस्करों ने शराब छिपाने के लिए केले से भरे बोरों का इस्तेमाल किया था. तलाशी के दौरान केले के बीच छिपाकर रखे गए Haywards 5000 Premium Strong Beer के कुल 230 कैन बरामद किए गए. कार्रवाई के दौरान ट्रेन के द्वितीय अंतिम जनरल कोच संख्या ER-132454 के वेस्टिब्यूल में छह प्लास्टिक बोरे और ‘कश्मीर एप्पल’ अंकित दो कार्टन संदिग्ध अवस्था में मिले. जांच करने पर बोरों में केले के बीच बीयर…

Read More

जामताड़ा: स्थानीय डीएन हाई स्कूल में शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में राजीव हेमब्रम की राखी को प्रथम, प्रेम दत्ता की कृति को द्वितीय तथा लिपिक कुमारी की रचना को तृतीय स्थान मिला. विद्यालय की ओर से तीनों विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं, प्रार्थना सभा में कक्षा सात और कक्षा दस की छात्राओं ने राखी से…

Read More

रांची: गोंदा थाना क्षेत्र के हातमा टंगरा टोली से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है. किशोर के अचानक घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. किशोर की बुआ प्रभा देवी ने गोंदा थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से उसकी खोजबीन और आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है. प्रभा देवी के अनुसार, 25 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह काम के लिए घर से बाहर गई थीं. इस दौरान उनके भाई का बेटा सत्यम कुमार (15),…

Read More

धनबाद: गुरुवार देर रात रांची CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CISF अधिकारी सुजीत कुमार के घर पर छापेमारी की. पुराना बाजार स्थित गांधी नगर में उनके आवास पर चली छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना है. नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगाई गई. सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में करीब 10 लाख रुपये नकद और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी मिलने की सूचना है. हालांकि बरामद नकदी और आभूषणों की कुल कीमत को लेकर CBI की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है. बताया जा रहा है…

Read More

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की चर्चित CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही झारखंड CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के रोहतास निवासी सोमांश प्रकाश और वैशाली निवासी राहुल कुमार शामिल हैं. झारखंड CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, JSSC द्वारा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (CGL) परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं को लेकर CID थाना कांड संख्या 01/2025 दर्ज है. इसी मामले की जांच के क्रम में JSSC-CGL परीक्षा संचालन से…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल में आठ दिनों से अंतिम संस्कार के इंतजार में पड़े दो लावारिस शवों को आखिरकार सम्मानजनक अंतिम विदाई मिल गई. इंडिया न्यूज वायरल बिहार झारखंड ने “मोक्ष के इंतजार में आठ दिन से पड़े दो लावारिस शव, अस्पताल और प्रशासन के बीच फंसा अंतिम संस्कार” शीर्षक से मामले को प्रमुखता से उठाया था. खबर प्रकाशित होने के बाद जामताड़ा चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह समाजसेवी संजय अग्रवाल आगे आए और दोनों शवों के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया. इस पूरी प्रक्रिया में सिविल एसडीओ अनंत कुमार और जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की महत्वपूर्ण…

Read More

सरायकेला: जमशेदपुर के युवा उद्यमी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक कोई निर्णायक सुराग लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हत्याकांड को लेकर अफवाहों और कयासों का दौर जारी है. पुलिस की ओर से भी जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक करीब दर्जनभर संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को अलग-अलग स्थानों पर रखकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में निखार की हत्या के पीछे जमीन विवाद होने की…

Read More