Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: जमशेदपुर के युवा उद्यमी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक कोई निर्णायक सुराग लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हत्याकांड को लेकर अफवाहों और कयासों का दौर जारी है. पुलिस की ओर से भी जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक करीब दर्जनभर संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को अलग-अलग स्थानों पर रखकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में निखार की हत्या के पीछे जमीन विवाद होने की…

Read More

जामताड़ा: भर्ती व्यवस्था में सुधार और परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर देवेंद्रनाथ महतो की यात्रा गुरुवार को जामताड़ा पहुंची. यात्रा के चौथे दिन सातवें जिले के रूप में जामताड़ा पहुंचे महतो ने हाथ में संविधान की प्रति और तिरंगा लेकर पसोई चौक से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च किया. इंदिरा चौक पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और नौकरी में दलाली के खिलाफ आंदोलन और तेज करने का ऐलान किया. महतो ने दावा किया कि छात्रों के आंदोलन के दबाव में सरकार ने 24 परीक्षाएं रद्द की हैं, जबकि 17 परीक्षाओं…

Read More

गम्हरिया: लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में गुरुवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने खूब सराहा. स्कूल की निर्देशिका अनु रानी ने बताया कि बच्चों को शुरुआती शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और साल भर मनाए जाने वाले पर्व-त्योहारों के बारे में भी जानकारी दी जाती है. इसी उद्देश्य से रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षिका जूही, सुनीता सहित नव्या, अंशिका, अर्नब, सत्यम, दिव्यांशी एवं अन्य बच्चे शामिल हुए. कार्यक्रम…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार शाम करीब चार बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर बूढ़े सरपता निवासी भरत पंडित (35) अपनी पत्नी दुली देवी (30) और पुत्र अजय कुमार (17) के साथ बाइक से सिकरपोसनी की ओर से गोविंदपुर-साहिबगंज मार्ग होते हुए अपने ससुराल टोपाटांड़ जा रहे थे. इसी दौरान पांडेडीह के समीप दिग्घारी की ओर से आ रहे थार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. …

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नवनिर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड ने पहल शुरू कर दी है. राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू होने के बाद नगरवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जगी है. नई व्यवस्था से पानी के दबाव और वितरण व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है. जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने को लेकर नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत के अभियंता, सिटी मैनेजर तथा विभिन्न…

Read More

चाईबासा: चाईबासा में वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आईपीएल की तर्ज पर वेस्ट सिंहभूम टी-20 लीग का आयोजन किया जाएगा. आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाली इस लीग की ट्रॉफी का मंगलवार को चाईबासा स्थित सैफरॉन सुईट्स होटल के सभागार में अनावरण किया गया. ट्रॉफी का अनावरण जेएससीए के सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किया. इस दौरान लीग के आयोजन को लेकर तैयारियों की जानकारी भी साझा की गई. वेस्ट सिंहभूम टी-20 लीग में जिले की छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी.…

Read More

चाईबासा: सोनुआ स्थित दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर, निश्चितपुर में गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की संबद्ध शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वंदना सभागार में हुई. इस दौरान छात्राओं ने छात्रों के माथे पर चंदन का तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा. इसके बाद बहनों ने भाइयों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया. कार्यक्रम के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और स्नेह का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के…

Read More

जमशेदपुर: मानगो के संकोसाईं रोड नंबर पांच की रहने वाली महिला सुलेखा गोप ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी बैंक से रोजगार के लिए 55 हजार रुपये का लोन लिया था. महिला के अनुसार, उसे दो साल में लोन की राशि चुकानी थी. इसी बीच उसकी एक किस्त बाउंस हो गई. आरोप है कि गुरुवार को बैंक के रिकवरी एजेंट उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ बैंक ले गए, जहां उसे कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया. मामले की जानकारी महिला के परिजनों ने युवा नेता शुभम राज को दी. सूचना मिलते ही शुभम राज बैंक…

Read More

जामताड़ा: खनिज संपदा अधिनियम संशोधित बिल 2026 के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस की ओर से जामताड़ा शहर के गांधी चौक पर एक दिवसीय जन आंदोलन सह धरना-प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संशोधित बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की. धरना को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि…

Read More

जामताड़ा/Manish Barnwal. झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), जामताड़ा की ओर से गुरुवार को बिजली कार्यालय, जामताड़ा में स्थायी लोक अदालत (PLA) के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्देश्य आम लोगों को स्थायी लोक अदालत की भूमिका, कार्यप्रणाली तथा सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी देना था. कार्यशाला में डीएलएसए जामताड़ा के सचिव पवन कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रिजवान अहमद, PLA के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अस्पताल, बैंक एवं वित्तीय संस्थान, बीमा कंपनियां,…

Read More