रांची: गोंदा थाना क्षेत्र के हातमा टंगरा टोली से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है. किशोर के अचानक घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. किशोर की बुआ प्रभा देवी ने गोंदा थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से उसकी खोजबीन और आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है.


प्रभा देवी के अनुसार, 25 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह काम के लिए घर से बाहर गई थीं. इस दौरान उनके भाई का बेटा सत्यम कुमार (15), पिता सुबोध सिंह, निवासी कुंदरी, लातेहार, हातमा स्थित उनके घर पर मौजूद था. सुबह करीब 10 बजे सत्यम बिना किसी को बताए घर से निकल गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा.
परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. किशोर का सुराग नहीं मिलने के बाद परिजनों ने गोंदा थाना पुलिस से उसे तलाशने में मदद की अपील की है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

